• Latest
  • Trending
हरियाणा बजट : 65 हजार नौकरियां, बढ़ी बुढ़ापा पेंशन

हरियाणा बजट : 65 हजार नौकरियां, बढ़ी बुढ़ापा पेंशन

February 24, 2023
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Tuesday, September 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा बजट : 65 हजार नौकरियां, बढ़ी बुढ़ापा पेंशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2023
in बजट
0
हरियाणा बजट : 65 हजार नौकरियां, बढ़ी बुढ़ापा पेंशन

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी बजट : बिना कर बढ़ा राजस्व : योगी

उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर प्लांट हरियाणा में

ब्लिट्ज ब्यूरो

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश किया। इस बार 1 लाख 83 हजार 950 रुपए का बजट में प्रस्ताव किया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इसमें 11.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। इस वित्त वर्ष के दौरान ग्रुप सी व डी वर्ग के सरकारी पदों पर 65 हजार भर्तियां की जाएंगी। राज्य में बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब बुजुर्गों को 2750 रुपए पेंशन मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के रियायती किराये की पात्रता के लिए आयु सीमा को 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने का प्रस्ताव है।

7 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन : सरकार की योजना 7 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाने की है। सदन परिसर में जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय, सैनिक रेस्ट हाउस, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना क्लीनिक, कैंटीन और लिफ्ट व रैंप के साथ एक कॉमन हॉल होगा।

सीएम का एनसीआर पर फोकस : गुरुग्राम में 700 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 में शुरू हो जाएगा। तीन अन्य मेट्रो लिंक शुरू करने का बजट में प्रस्ताव किया गया है। रेजांगला चौक से दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो लिंक का प्रस्ताव किया गया है। सदर्न पेरिफेरल रोड से ग्लोबल सिटी और मानेसर होते हुए पंचगांव तक मेट्रो लिंक बनाया जाएगा।

निशुल्क कोचिंग देगी सरकार : 1.80 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी तथा 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र को 20,638 करोड़ रुपए : शिक्षा क्षेत्र को 20,638 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव, चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 5.2 प्रतिशत अधिक है। 894 सरकारी स्कूलों में 70427 डेस्क प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए 1000 स्नातक छात्रों को सरकारी कॉलेजों में कोचिंग प्रदान की जाएगी।

स्ट्रीट वेंडर्स, छोटे कारोबारियों को राहत : स्ट्रीट वेंडर्स, छोटे कारोबारियों और व्यापारियों, जिनका वार्षिक कारोबार 1.50 करोड़ रुपए तक है, को प्राकृतिक आपदा या आग के कारण परिसंपत्तियों के नुकसान के मामलों में मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना 1 अप्रैल, 2023 से शुरू हो जाएगी।

3 लाख आय वालों को देने होंगे 15 सौ रुपए : चिरायु-आयुष्मान भारत का लाभ उन सभी परिवारों तक पहुंचाने का प्रस्ताव जिनकी वार्षिक सत्यापित आय 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपए तक होगी।

11 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होगा : एमबीबीएस की सीटें 1350 बढ़ जाएंगी और मौजूदा क्षमता में 75 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि होगी।

4000 आंगनवाड़ी बनेंगी प्ले स्कूल : दो साल पहले सरकार ने 4000 आंगनवाड़ियों को प्ले स्कूलों में तब्दील करने का फैसला किया गया था।

आवंटन इस प्रकार रहेगा

  • पेंशन – 1,3000 करोड़ रुपये
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा – 9,647 करोड़
  • बिजली – 8,274 करोड़
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास – 7,202 करोड़
  • सिंचाई और जल संसाधन – 6,598 करोड़
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य – 5,017 करोड़
  • शहरी स्थानीय निकाय – 6,052 करोड़
  • उद्योग – 1,386 करोड़
  • गौ सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया गया
  • परिवहन – 4,131 करोड़
  • ऋण भुगतान – 35,220 करोड़
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation