• Latest
  • Trending
Kanpur airport now 16 times bigger

सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की धारणा दूर करनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

September 20, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की धारणा दूर करनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

- बोले केजरीवाल- मैं सही था, भगवान ने मेरा साथ दिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
Kanpur airport now 16 times bigger
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल (अब पूर्व मुख्यमंत्री) को जमानत दे दी। शीर्ष कोर्ट ने सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय एजेंसी को नसीहत दी कि उसे न सिर्फ निष्पक्ष होना चाहिए, बल्कि ऐसा दिखना भी चाहिए। सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की धारणा दूर करनी चाहिए। ईडी मामले में केजरीवाल को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

सुप्रीम आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल करीब छह महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती व जमानत की मांग वाली केजरीवाल की याचिका पर अलग-अलग फैसला सुनाया। दोनों जज जमानत देने पर तो सहमत दिखे, पर 26 जून को सीबीआई की गिरफ्तारी की वैधता को लेकर राय जुदा रही।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

जस्टिस सूर्यकांत ने केजरीवाल को गिरफ्तारी को कानूनी रूप से वैध बताया, तो जस्टिस भुइयां ने गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा सिर्फ मनी लॉन्डि्रंग मामले में दी गई जमानत को विफल करने के लिए किया गया था। सीबीआई प्रमुख जांच एजेंसी है। जरूरी है कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करे, बल्कि यह धारणा खुले तोते की होनी चाहिए। हालांकि दोनों जज इस तथ्य पर गौर करते हुए जमानत पर एकमत हुए कि मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है और निकट भविष्य में मुकदमा पूरा होने की संभावना नहीं है।

पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने की शर्तों पर जमानत दे दी। वे सीबीआई मामले में सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दे सकेंगे। पीठ ने कहा, ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि इन दिनों यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है, पब्लिक प्लेटफार्म पर अपने हिसाब से नैरेटिव बनाते हैं।

तिहाड़ से बाहर आते ही बोले केजरी
जेल की दीवारें और सलाखें हौसला कमजोर नहीं कर सकतीं, मैं सही था, भगवान ने मेरा साथ दिया। इन लोगों (भाजपा) को लगा, केजरीवाल को जेल में डाल देंगे, तो मेरा हौसला टूट जाएगा। जेल की दीवारें और सलाखें मेरा हौसला कमजोर नहीं कर सकतीं जो शक्तियां देश को बांटने और कमजोर करने का काम कर रही हैं, मैं जिंदगी भर उनके खिलाफ लड़ता रहूंगा।

यह था आदेश
केजरीवाल को जमानत के लिए शीर्ष अदालत ने वही शर्तें लगाई, जो इंडी मामले में जमानत देते समय लगाई थीं। केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकेंगे। आधिकारिक फाइलों पर हस्ताक्षर भी नहीं कर सकते, जब तक कि उपराज्यपाल की मंजूरी या अनुमोदन प्राप्त करने के लिए ऐसा करना जरूरी न हो। जांच या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। जब भी जरूरत होगी, ट्रायल कोर्ट में पेश होना होगा और जांच में पूरा सहयोग करना होगा। जस्टिस भुइयां ने सीएमओ व सचिवालय न जाने की शर्त पर आपत्ति जताई, लेकिन कोई निर्देश पारित नहीं करने का फैसला किया।

आप ने कहा-सत्य की जीत, भाजपा बोली-इस्तीफा दें
केजरीवाल की रिहाई को आप ने सत्य की जीत बताया। उधर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, सशर्त जमानत कोई उपलब्धि नहीं है।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-गिरफ्तारी वैध
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी थी और इसमें कोई प्रक्रियागत अनियमितता नहीं थी।
जस्टिस भुइयां ने समय पर उठाए सवाल

जस्टिस भुइयां ने कहा, गिरफ्तारी में तभी जल्दबाजी क्यों दिखाई, जब ईडी मामले में वे रिहाई की ओर थे। जांच एजेंसी की कार्रवाई गंभीर सवाल उठाती है। अपीलकर्ता को हिरासत में रखना न्याय का अपमान है। खासकर प्रक्रिया संहिता की धारा 41 के निर्देशों का पालन नहीं किया। तब जब उन्हें कठोर पीएमएलए मामले में जमानत दी गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation