• Latest
  • Trending
विश्व कप हॉकी : भारत चैंपियन बना तो हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़

विश्व कप हॉकी : भारत चैंपियन बना तो हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़

January 13, 2023
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्व कप हॉकी : भारत चैंपियन बना तो हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in खेल, राष्ट्रीय
0
विश्व कप हॉकी : भारत चैंपियन बना तो हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़

ब्लिट्ज ब्यूरो

कटक। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का उद्घाटन 11 जनवरी को एक रंगारंग कार्यक्रम में हुआ। कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित इस ओपनिंग सेरेमनी में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। हॉकी को प्रमोट करने में लगातार अहम भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री पटनायक ने वर्ल्ड कप का उद्घाटन किया। इस शानदार समारोह को देखने के लिए 50 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में एकत्र हुए। ओडिशा में 13 जनवरी से शुरू हो रहे पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले में दुनिया भर की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि यदि भारत की टीम वर्ल्ड कप जीती तो प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

ओडिशा दूसरी बार मेजबान
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में कई वर्ल्ड क्लास स्टेडियम तैयार कराए गए हैं। इस ग्लोबल टूर्नामेंट के सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी तक होंगे। सीएम पटनायक ने वर्ल्ड कप देखने के लिए आने वालों का ‘हॉकी होम’ में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि सभी मेहमान ओडिशा से बेहतरीन यादें अपने साथ ले जाएंगे। साथ ही, उन्होंने राज्य में मेगा खेल आयोजन की मेजबानी के लिए जरूरी समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह शानदार पल है। उन्होंने इस तरह के खूबसूरत उद्घाटन समारोह के आयोजन के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा, यह दिखाता है कि भारत और ओडिशा को हॉकी के लिए कितना प्यार है।

YOU MAY ALSO LIKE

11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का एलान

तमिलनाडु में दिखती है नए भारत की झलक : पीएम मोदी

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का
बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह और दिशा पटानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि ग्लोबल गर्ल म्यूजिक ग्रुप ब्लैकस्वान ने अपने प्रदर्शन से हजारों दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड संगीत निर्देशक प्रीतम ने इस मौके पर एक यूथ कॉन्सर्ट का प्रदर्शन किया गया। बता दें कि उन्होंने हॉकी वर्ल्ड कप एंथम भी बनाया है। इस यूथ कॉन्सर्ट में कई जाने-माने संगीतकार और प्रसिद्ध गायक जैसे बेनी दयाल, नीति मोहन भी शामिल थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation