• Latest
  • Trending
रोजगार के लिए छोटे शहरों की महिलाओं के बड़े हौसले

रोजगार के लिए छोटे शहरों की महिलाओं के बड़े हौसले

January 28, 2023
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रोजगार के लिए छोटे शहरों की महिलाओं के बड़े हौसले

- पेटीएम, जोमैटो, रैपिडो और स्विगी ने महिलाओं की भर्ती के लिए सबसे अधिक विज्ञापन दिए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in महिला
0
रोजगार के लिए छोटे शहरों की महिलाओं के बड़े हौसले

रोजगार के लिए छोटे शहरों की महिलाओं के बड़े हौसले

नई दिल्ली। टियर 2 शहरों की महिलाएं अब श्रमबल का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही नहीं कामकाज के घंटों में सुविधा और बेहतर आमदनी के अवसरों के लिए कुछ हटकर भूमिकाओं में भी काम करने को तैयार हैं।

वर्ष 2022 में रोजगार और पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘अपना’ पर टियर 1 और टियर 2 श्रेणी के शहरों के साथ इससे आगे के शहरों की 3.1 करोड़ से अधिक पेशेवरों ने बातचीत में हिस्सा लिया। मंच पर महिला उपयोगकर्ताओं की संख्या में सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि देखी गई।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

80 प्रतिशत तक वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार, ‘अपना’ के मंच पर नई महिला उपयोगकर्ताओं की संख्या में लगभग 80 फीसदी की वृद्धि देखी गई। इसके अनुसार, पेटीएम, जोमैटो, रैपिडो और स्विगी जैसी कंपनियां अपने कार्यबल में विविधता लाने के प्रयास में महिलाओं के लिए सबसे अधिक पदों का विज्ञापन करने वाले शीर्ष भागीदारों में शामिल रहीं। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि पिछले वर्ष के दौरान महिला उपयोगकर्ता न केवल आवश्यकता के कारण बाहर रोजगार की खोज में हैं बल्कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की इच्छा से भी बाहर निकल रही हैं और तेजी से प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में अपनी पहचान बना रही हैं।

रात की पाली के लिए भी अधिक आवेदन
अपना. काॅम के मुख्य कारोबार अधिकारी मानस सिंह ने बयान में कहा, ‘2022 में रात की पाली की नौकरियों के लिए 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था।’ हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे पहली श्रेणी के शहरों के अलावा इंदौर जैसे दूसरे स्तर के शहरों में महिलाओं की नियुक्ति के लिए विज्ञापन सालाना 28 फीसदी बढ़े हैं जबकि चंडीगढ़ और लखनऊ में इसमें 15 फीसदी की वृद्धि हुई।

खास बात यह भी
एक और खास बात यह रही है कि श्रम गहन क्षेत्रों मसलन डिलिवरी, लैब टेक्निशियन, कारखाने में काम करने और ड्राइवर के रूप में नियुक्ति के लिए महिलाओं की ओर से आवेदनों में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मंच पर अस्थायी नौकरी के लिए आवेदन 67 फीसदी बढ़े जबकि पूर्णकालिक या स्थायी नौकरी के लिए आवेदनों में 34 फीसदी की वृद्धि हुई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation