• Latest
  • Trending
‘ब्यूटी विद ब्रेन’ ऋतु सुहास

‘ब्यूटी विद ब्रेन’ ऋतु सुहास

December 30, 2022
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘ब्यूटी विद ब्रेन’ ऋतु सुहास

पीसीएस भी, फैशन प्रोमोटर भी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in महिला
0
‘ब्यूटी विद ब्रेन’ ऋतु सुहास

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। देश में महिलाएं अनेक क्षेत्रों में नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं। यही नहीं, वे एक साथ कई कलाओं में भी महारथ रखती हैं। ऐसी ही एक महिला हैं जो प्रशासनिक सेवा में होने के साथ-साथ रैंप पर कैटवॉक करने में भी एक्सपर्ट हैं। ये हैं गाजियाबाद की अपर जिलाधिकारी ऋतु सुहास। सुहास ने लखनऊ में अपने हुनर का जलवा बिखेरा। वह एक फैशन शो में रैंप पर उतरीं। उनका स्टाइल देखकर शो में मौजूद लोग तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। ऋतु उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में बतौर अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद में कार्यरत हैं। वह खादी से बने कपड़ों को प्रोमोट करते देखी जा सकती हैं।

खादी के लिए करती हैं मॉडलिंग
एक प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ ही वे स्थापित फैशन प्रोमोटर भी बन चुकी हैं। फैशन इंडस्ट्री में उनकी पहचान किसी मशहूर मॉडल से कमतर नहीं है। वैसे वे उत्तर प्रदेश सरकार के खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रचार-प्रसार के लिए रैंप पर उतरती हैं। खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। उनके प्रयासों से खादी को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में खासी मदद मिली है। ऋतु सुहास को उनके जानने वाले ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ उपनाम से भी पुकारते हैं।

पति ओलंपियन और नाेएडा के डीएम
ऋतु सुहास के पति गौतमबुद्ध नगर के मौजूदा जिलाधिकारी सुहास एलवाई हैं। वह आईएएस अफसर होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पिछले दो पैरा ओलंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। सुहास एलवाई की पहचान भी एक सहज और ईमानदार प्रशासनिक अफसर के साथ-साथ मजबूत इरादों वाले एथलीट के रूप में है।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

रह चुकीं मिसेज इंडिया-2019
ऋतु सुहास 2004 बैच की पीसीएस अफसर हैं। अफसर होते हुए मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीतने वाली ऋतु सुहास प्रतियोगी स्टूडेंट के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, क्योंकि उनके पास कोचिंग और अखबार के पैसे नहीं जुट पाते थे। उन्होंने अपनी एक सहेली के नोट्स के माध्यम से सेल्फ स्टडी कर अपना मुकाम हासिल किया।

ट्यूशन भी पढ़ाई
ऋतु के अनुसार घर में फाइनेंशियल प्रॉब्लम काफी ज्यादा थी, कोचिंग की फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं थे। फिर छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। माता- पिता ने सपोर्ट किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation