• Latest
  • Trending
paris olympic

पेरिस ओलंपिक्स से सीख

August 17, 2024
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पेरिस ओलंपिक्स से सीख

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in दृष्टिकोण
0
paris olympic
दीपक द्विवेदी

पेरिस ओलंपिक्स में भारत के 117 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए गए थे। इनमें से अनेक खिलाड़ी तो ऐसे थे जिनसे भारत और उसके नागरिकों को न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ खेल के प्रदर्शन की उम्मीद थी बल्कि उनके गोल्ड मेडल जीत कर आने का भी पूर्ण विश्वास था। अनेक खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक्स में किया भी किंतु अंत में किसी न किसी कारण से वे पदक से चूक गए, अथवा वे अपने खेल की सर्वश्रेष्ठता को पदक पाने की दहलीज तक बरकरार नहीं रख सके। यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात के साथ-साथ उतना ही चिंतन का विषय भी है कि हम दो अंकों में मेडल भी नहीं जीत सके जबकि हमारे पास इतनी बड़ी टीम में दुनिया के अनेक टॉप और दमदार खिलाड़ी मौजूद थे। सबसे बड़े दुख एवं निराशा की बात तो यह रही कि भारत पेरिस ओलंपिक्स में एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सका।

खेलों के इस महाकुंभ में भारत को तब बड़ा झटका लगा जब युई सुसाकी जैसी महान खिलाड़ी को शिकस्त देने के बाद विनेश फोगाट को इस स्पर्धा में गोल्ड के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आखिरी मैच से पहले जब उनका वजन हुआ तो वह 100 ग्राम अधिक निकला और उन्हें मैच के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। दरअसल देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी की मेहनत अकेले ही रंग नहीं लाती बल्कि उनके पीछे पसीना बहाने वाले सहयोगी स्टाफ की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए इस बार 140 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ का दल पेरिस में खिलाड़ियों के साथ भेजा गया था जिसे लेकर काफी हाय-तौबा भी मची थी। शायद यह सपोर्ट स्टाफ भी देश का सम्मान बढ़ाने में अपनी भूमिका समुचित ढंग से नहीं निभा पाया। विनेश का वजन बढ़ने के मामले में सपोर्ट स्टाफ भी सवालों के घेरे में है कि आखिर वह अपना दायित्व निभाने में क्यों विफल हो गया ? अब यह सारा विवाद तो जांच का विषय बन चुका है लेकिन इस सब से देश को जो महती हानि उठानी पड़ी, वह शर्मनाक है; इसमें कोई दो राय नहीं। साथ ही उसकी भरपाई भी किसी सूरत में नहीं की जा सकती।

YOU MAY ALSO LIKE

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय खिलाड़ियों में दम है। पेरिस ओलंपिक में इनके प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि भारतीय खिलाड़ी फिर से अपनी पुरानी चमक हासिल कर रहे हैं। भविष्य में भी उनका प्रदर्शन अच्छा बना रह सकता है। पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के लिए काफी मिला-जुला रहा। भारतीय एथलीट्स ने यहां कुल 6 मेडल जीते। इन 6 में से 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल है। सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में जीता। इससे पहले टोक्यो में हुए ओलंपिक में भारत के खाते में 1 गोल्ड मेडल आया था। यह कितने अफसोस की बात है कि 140 करोड़ से अधिक की आबादी वाले इस देश में इस बार एक भी सूरमा ऐसा नहीं निकला जो कम से कम एक स्वर्ण पदक तो भारत की झोली में डाल देता जबकि हमसे बहुत छोटे देश भी हर बार गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहते हैं।

पेरिस ओलंपिक यह सीख भी दे रहा है कि अब भारत को आत्मनिरीक्षण की सख्त जरूरत है। आज भारत जब ओलंपिक खेलों की मेजबानी की बात करता है तो उसके पास ऐसे जज्बे वाले खिलाड़ी भी होने चाहिए जो कम से कम भारत में ओलंपिक का आयोजन होने पर पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में स्थान दिलाने का दम-खम तो रखते हों। अत: केंद्र व राज्य सरकारों को चाहिए कि वे अब ऐसी खेल नीतियां बनाएं जिनमें बिना किसी भेदभाव के देश में हर ऐसी प्रतिभा को खेलों से संबद्ध हर वो उच्चस्तरीय सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हों जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल करने के लक्ष्य के लिए तैयार कर सकें। इसके साथ ही खिलाड़ियों को भी यह मानसिकता अपनानी होगी कि वे किसी भी प्रतिस्पर्धा में सिर्फ गोल्ड मेडल पाने के लिए ही उतरें; न कि मात्र मेडल हासिल करने के लिए।

वस्तुत: ओलंपिक तक पहुंचना कितना कठिन काम होता है, यह सिर्फ वही खिलाड़ी जान सकता है जो इस कामयाबी को हासिल करता है। इसलिए खिलाड़ियों के साथ जाने वाले सपोर्ट स्टाफ का भी उतना ही दायित्व बनता है कि वे हमारे धुरंधर खिलाड़ियों का दम-खम एवं फिटनेस सर्वोच्च सफलता पाने के लिए मुकाबले के अंत तक बरकरार रखें। अगर भारत को मेडल की संख्या बढ़ानी है तो उसे ओलंपिक समेत आगे आने वाली तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी भी वैसी ही करनी चाहिए। इसके लिए ऐसे दिमागों की आवश्यकता होती है जिनका एकमात्र लक्ष्य तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिर्फ गोल्ड मेडल पाना ही होना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation