• Latest
  • Trending

धार्मिक-आर्थिक समृद्धि का संदेश दे रहा महाकुम्भ-25 का लोगो

October 11, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

धार्मिक-आर्थिक समृद्धि का संदेश दे रहा महाकुम्भ-25 का लोगो

शक्ति महोत्सव भी करवाए गए, महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2024
in the blitz
0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड मैदान स्थित आईट्रिपलसी में महाकुम्भ-2025 के लिए नए बहुरंगी लोगो (प्रतीक चिह्न) का अनावरण किया। महाकुम्भ-2025 का यह लोगो धार्मिक और आर्थिक समृद्धि के संदेश का एक प्रेरणादायक स्रोत है जिसमें समुद्र मंथन में निकले अमृत कलश को महाकुम्भ के लोगो में दर्शाया गया है।

मंदिर, द्रष्टा, कलश और अक्षयवट के साथ ही लेटे हनुमानजी की छवि से युक्त महाकुम्भ का यह लोगो सनातन सभ्यता में शामिल प्रकृति और मानवता के संगम के साथ ही आत्म जागृति और जनकल्याण के अनंत प्रवाह का भी प्रतीक है। महाकुम्भ का ध्येय वाक्य ‘सर्वसिद्धिप्रदः कुम्भः’ (सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला कुम्भ) है।

YOU MAY ALSO LIKE

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

दुनिया के सबसे बड़े मेलों में शामिल महाकुम्भ के लोगो को बहुमुखी बनाने का प्रयास किया गया है। महाकुम्भ में देशभर से सभी संप्रदायों के साधु-संत बड़ी संख्या में शामिल होते हैं जिन्हें लोगो में एक साधु द्वारा महाकुम्भ के लिए शंखनाद करते दिखाया गया है।

मिशन शक्ति के तहत राज्य में 16 शक्तिपीठ स्थलों पर ‘शक्ति महोत्सव’ का आयोजन
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की 16 शक्तिपीठों पर सप्तमी-अष्टमी तिथि को ‘शक्ति महोत्सव’ का आयोजन कराया। सीएम योगी के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने इसकी तैयारी की थी। मिशन 5.0 के मंशानुरूप महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ते हुए इस आयोजन में महिला कलाकारों को वरीयता दी गई। महोत्सव के तहत नौ देवियों पर आधारित झांकीमय प्रस्तुतियां भी हुईं। कुंभ और नवदुर्गा के प्रसंगों, महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश के लोक कलाकारों ने अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी।

महाकुम्भ का ध्येय वाक्य है ‘सर्वसिद्धिप्रदः कुम्भः’ अर्थात सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला है कुम्भ।

योगी सरकार के निर्देश पर शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के मां पाटेश्वरी मंदिर देवीपाटन, शीतला माता मंदिर मैनपुरी, मां वैष्णो देवी मंदिर फिरोजाबाद, मां काली माता मंदिर झांसी, मां कात्यायनी शक्तिपीठ वृंदावन मथुरा, अलोपी देवी शक्तिपीठ प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी शक्तिपीठ मंदिर विंध्याचल, नैमिषारण्य प्रभा स्थली नैमिषधाम सीतापुर, गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर, शीतला चौकियाधाम जौनपुर, देवबंद मां त्रिपुर बाला सुंदरी शक्तिपीठ सहारनपुर, कूड़ाधाम फतेहपुर, दुर्गा मंदिर वाराणसी, बड़ी देवकाली मंदिर अयोध्या, खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर बांदा, मां चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ, कालीबाड़ी मंदिर लखनऊ, रामगिरि शक्तिपीठ चित्रकूट में आयोजन किए गए। योगी सरकार का मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर रहा है। शक्ति महोत्सव में होने वाले आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में भी संस्कृति विभाग का जोर ‘मिशन शक्ति’ पर ही रहा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation