• Latest
  • Trending
डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी की विश्वसनीयता की स्वतंत्र जांच हो

डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी की विश्वसनीयता की स्वतंत्र जांच हो

January 28, 2023
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी की विश्वसनीयता की स्वतंत्र जांच हो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in डॉक्यूमेंट्री विवाद
0
डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी की विश्वसनीयता की स्वतंत्र जांच हो

डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी की विश्वसनीयता की स्वतंत्र जांच हो

ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। ब्रिटेन में एक ऑनलाइन मांग पत्र के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई सीरीज को लेकर बीबीसी पर कर्तव्यों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

यह मांग वेबसाइट चेंज. ओर्ग पर की जा रही है। इसमें कहा गया है कि बीबीसी ‘संपादकीय निष्पक्षता के उच्चतम मानकों’ को पूरा करने में विफल रहा है। इसे लेकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की कड़ी निंदा भी की गई है। इसके अलावा इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। इंटरनेट पर इसे प्रसारित करने के बाद से अब तक इस पर 2500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। इसमें कहा गया है कि ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ गलत प्रचार पत्रकारिता का उदाहरण है। ये सीरीज जानबूझकर अपने दर्शकों को गलत सूचना देती है। हम बीबीसी बोर्ड से एक सार्वजनिक सेवा प्रसारक के रूप में अपने कर्तव्यों के इस गंभीर उल्लंघन की स्वतंत्र जांच कराने और निष्कर्षों को पूर्ण रूप से प्रकाशित करने का आह्वान करते हैं।

मांग पत्र में दावा किया गया है कि यह सीरीज एजेंडा संचालित रिपोर्टिंग और संस्थागत पूर्वाग्रह का उदाहरण है। ब्रिटिश भारतीय हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक लॉर्ड रामी रेंजर ने इस सीरीज को लेकर लिखा है कि ‘बीबीसी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के दो बार लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ एक झूठी कहानी बना रहा है। पीएम मोदी को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

माफियों का पुलिंदा बीबीसी

बेंगलुरु में नकली बाल श्रम फुटेज
बेंगलुरु में नकली बाल श्रम फुटेज

बेंगलुरु में नकली बाल श्रम फुटेज

बीबीसी के प्रमुख साप्ताहिक करंट अफेयर्स कार्यक्रम पैनोरमा ने एक वृत्तचित्र प्रसारित किया था जिसमें दावा किया गया था कि यूरोप भर में 220 स्टोर वाले बेहद सफल रिटेलर प्राइमार्क के बेंगलुरु स्थित आपूर्तिकर्ता 2008 में अपने उत्पादन में बाल श्रम का उपयोग कर रहे थे। यह असत्य पाया गया और बीबीसी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्राइमार्क से माफ़ी मांगी।

भारत के गलत नक्शे के लिए मांगी माफी
भारत के गलत नक्शे के लिए मांगी माफी

भारत के गलत नक्शे के लिए मांगी माफी

बीबीसी ने भारत के गलत नक्शे के लिए माफी है और उसे ठीक भी कर दिया है। बीबीसी की तरफ से दिखाए गए नक्शे में जम्मू-कश्मीर की सीमाएं गायब थीं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करनी शुरू कर दीं। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की। बीबीसी ने शिकायत के बाद भारत से माफी मांग ली।

अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखाई
अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखाई

अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखाई ं

बीबीसी ने अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर दिखाते समय गलती कर दी, लेकिन बाद में अपनी गलती के लिए माफी मांग ली। कार्यक्रम ‘न्यूज एट टेन’ में दो वीडियो क्लिप दिखाए गए और एंकर एच एडवर्ड्स ने अभिनेता के निधन की घोषणा की लेकिन वीडियो में जिन दो लोगों को दिखाया गया, उनमें शशि कपूर नहीं थे। गलती से ऋषि कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखा दी गई ं।

ब्रिटिश राज परिवार के साथ भी फूहड़ गलतियां कीं बीबीसी ने

धोखे से लिया डायना का साक्षात्कार

बीबीसी पर यह आरोप भी लग चुका है कि उसके पूर्व साक्षात्कारकर्ता मार्टिन बशीर ने डायना, वेल्स की राजकुमारी के साथ अपना 1995 का साक्षात्कार हासिल करने के लिए झूठ बोला था। डायना के दोनों बेटों, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने बशीर की निंदा की थी। स्कॉटलैंड यार्ड ने जांच की बात कही थी। इस विवाद के परिणामस्वरूप बीबीसी के महानिदेशक लॉर्ड हॉल ने नेशनल गैलरी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बीबीसी ने माफी मांगी और ‘पर्याप्त’ हर्जाने की राशि का भुगतान किया था।

प्रिंस फिलिप की अति कवरेज का आरोप
प्रिंस फिलिप की अति कवरेज का आरोप

प्रिंस फिलिप की अति कवरेज का आरोप

प्रिंस फिलिप की मृत्यु के बाद के दिनों में बीबीसी को 100,000 से अधिक शिकायतें मिलीं, जो ब्रिटिश टेलीविजन के लिए एक रिकॉर्ड संख्या थी, जिसमें बीबीसी पर जरूरत से ज्यादा यानी कवरेज के अतिरेक का का आरोप लगाया गया था।

महारानी पर क्लिप में भी चूक
महारानी पर क्लिप में भी चूक

महारानी पर क्लिप में भी चूक

2007 में बीबीसी1 के लिए मोनार्की: द रॉयल फैमिली एट वर्क शीर्षक से राजशाही के बारे में पर्दे के पीछे की फिल्म बनाई। 11 जुलाई को लंदन में बीबीसी1 ऑटम लॉन्च में 60-सेकेंड का ट्रेलर दिखाया गया था। ट्रेलर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दो क्लिप दिखाई ं। इसमें संपादन में गंभीर चूक के लिए बीबीसी ने महारानी और फोटोग्राफर से माफी मांगी।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति को मोदी बता दिया

बीबीसी इससे पहले श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताने की गलती भी कर चुका है।

इमरान की जगह दिखाई अकरम की फुटेज

बीबीसी पाकिस्तान चुनाव संबंधी अपनी खबरों में क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की जगह टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम की फुटेज दिखाने के लिए माफी मांग चुका है। रात को प्रसारित होने वाले अपने प्रमुख समाचार कार्यक्रम ‘न्यूजनाइट’ में पाकिस्तान आम चुनाव में इमरान खान के दौड़ में सबसे आगे होने की खबर दिखाने के दौरान बीबीसी 2 ने हरफनमौला क्रिकेटर खान के बजाय बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज अकरम की फुटेज दिखा दी थी। कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुतकर्ता इवान डेविस ने कहा, ‘हमने कार्यक्रम की शुरुआत में एक गलती की।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation