• Latest
  • Trending
सियाचिन में राजस्थान की 'शेरनी' पहली महिला अफसर शिवा चौहान संभालेंगी मोर्चा

सियाचिन में राजस्थान की ‘शेरनी’ पहली महिला अफसर शिवा चौहान संभालेंगी मोर्चा

January 7, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सियाचिन में राजस्थान की ‘शेरनी’ पहली महिला अफसर शिवा चौहान संभालेंगी मोर्चा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in महिला
0
सियाचिन में राजस्थान की 'शेरनी' पहली महिला अफसर शिवा चौहान संभालेंगी मोर्चा

सियाचिन में राजस्थान की 'शेरनी' पहली महिला अफसर शिवा चौहान संभालेंगी मोर्चा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की महिला कैप्टन शिवा चौहान को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर तैनात किया गया है। शिवा 15,632 फीट की ऊंचाई पर स्थित सबसे खतरनाक कुमार पोस्ट पर ड्यूटी कर रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने किसी महिला को इतने खतरनाक पोस्ट पर तैनात किया है। कुमार पोस्ट उत्तरी ग्लेशियर बटालियन का हेडक्वार्टर है।

कैप्टन शिवा चौहान शिवा फायर एंड फ्यूरी की सैपर्स हैं। वह कुमार पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इस पोस्ट पर तैनाती से पहले शिवा को कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा । उन्हें दिन में कई घंटों तक बर्फ की दीवार पर चढ़ना सिखाया गया है। बता दें कि फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को आधिकारिक तौर पर 14वां कॉर्प्स कहा जाता है। इसका हेडक्वार्टर लेह में है। इनकी तैनाती चीन-पाकिस्तान की सीमाओं पर होती है। साथ ही ये सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

रक्षा मंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन शिवा चौहान को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- शानदार खबर, मुझे ये देखकर काफी खुशी हो रही है कि अधिक महिलाएं सशस्त्र बलों में शामिल हो रही हैं और हर चुनौती का डटकर सामना कर रही हैं। यह उत्साहजनक संकेत है। कैप्टन शिवा चौहान को मेरी शुभकामनाएं।

कैप्टन शिवा चौहान को मेरी शुभकामनाएं।
– रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
– दुनिया की सबसे ऊंची जंगी पोस्ट है सियाचिन
– सर्दियों में यहां तापमान -50 से -70 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाता है
– सबसे खतरनाक कुमार पोस्ट पर हैं तैनात

कौन है शिवा चौहान
शिवा राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने वहां से सिविल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है। 11 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने पढ़ना लिखना सिखाया है। शिवा ने चेन्नई में आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) की ट्रेनिंग ली है। मई 2021 में उन्हें भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में नियुक्त किया गया। जुलाई 2022 में कैप्टन शिवा ने कारगिल विजय दिवस पर 508 किलोमीटर (युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक तक) सुरा सोई साइकिल अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। बर्फ की दीवार पर चढ़ने के लिए कैप्टन शिवा ने कई दिनों तक ट्रेनिंग ली थी।

भारत के लिए क्यों जरूरी है सियाचिन
सियाचिन ग्लेशियर लद्दाख में स्थित करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बेहद दुर्गम इलाका है। ये कराकोरम पर्वत रेंज में स्थित है। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा जंग का मैदान है, जहां पिछले 38 साल से भारत-पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। 1984 से ही करीब 76 किमी लंबे पूरे सियाचिन ग्लेशियर और इसके सभी प्रमुख दर्रे भारत के नियंत्रण में हैं।

भारत के लिए महत्वपूर्ण
सियाचिन की भौगोलिक स्थिति उसे भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण बनाती है। इसके एक तरफ पाकिस्तानी नियंत्रण वाला इलाका है तो वहीं दूसरी तरफ चीन। यहां से भारत पाक और चीन के सैन्य गठबंधन को रोकता है, जो लद्दाख की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। सियाचिन उस पॉइंट एनजे9842 के ठीक उत्तर में हैं, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा यानी एलओसी खत्म होती है। सियाचिन सालभर बर्फ से ढका रहता है। यहां औसत तापमान जीरो से भी कम -10 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। सर्दियों में यहां का तापमान -50 से -70 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation