• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Wednesday, March 29, 2023
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Welcome To Blitz India Media
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result
Home दृष्टिकोण

भारत की नई ताकत भारतवंशी और प्रवासी भारतीय

Blitzindiamedia by Blitzindiamedia
January 13, 2023
in दृष्टिकोण, ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
भारत की नई ताकत भारतवंशी और प्रवासी भारतीय
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोदी ने प्रवासी भारतीयों को कहा कि 21वीं सदी में भारत दुनिया के लिए आशा की एक किरण है। उन्होंने यह भी कहा था कि आत्मनिर्भर भारत दुनिया की भलाई का प्रतीक है और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के धर्म सूत्र का पालक भी है।

भारतीय प्रवासियों की अगर बात करें तो उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभी तक लगभग 30 मिलियन यानी कि 3 करोड़ के आसपास भारतीय भारत से बाहर अन्य देशों में रह रहे हैं। प्रवासी भारतीयों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है और ये ‘सबसे ज्यादा विविधता और जीवंतता’ वाले समुदायों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक वर्ष 2020 में करीब 1.8 करोड़ भारतीय अपने देश से दूर दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे हैं और इस मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रवासी समूह है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार ही सबसे ज्यादा संख्या में प्रवासी भारतीय संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सऊदी अरब में रहते हैं। गत 10 वर्षों में भारतीय प्रवासियों की संख्या में लगभग 23 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रवासियों की कुल संख्या वर्तमान आबादी का 3.5 फीसदी के आसपास अथवा इससे अधिक हो सकती है। दुनिया की बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर अनेक देशों के कानून और अर्थव्यवस्था में निर्णय लेने वाली संस्थाओं का प्रमुख हिस्सा बनने में भारतीय कामयाब रहे हैं और अब तो कभी भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन का भाग्यविधाता भी इस समय एक भारतवंशी ही है।

Related posts

जल चुनौतियों के समाधान की ओर बढ़ रहा भारत

मोदी के नेतृत्व में प्रगाढ़ होते अंतरराष्ट्रीय संबंध

March 24, 2023
नेताओं के बयानों से दरकता कांग्रेस का जनाधार

नेताओं के बयानों से दरकता कांग्रेस का जनाधार

March 24, 2023

इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत के जी20 का नया अध्यक्ष बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरने से भारतवंशी और प्रवासियों से भारत के विकास में अभूतपूर्व योगदान की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उनका भी प्रभाव उन देशों में निश्चित रूप से बढ़ा है, जहां के वे अब निवासी बन चुके हैं। गत 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में बाली के निकट सुनूर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा था कि 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क है और देश अब अभूतपूर्व पैमाने और गति से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने प्रवासी भारतीयों को कहा कि 21वीं सदी में भारत दुनिया के लिए आशा की एक किरण है। आत्मनिर्भर भारत दुनिया की भलाई का प्रतीक है और ‘वसुधैव कुटुंबकम ्’ के धर्म सूत्र का पालक भी है। पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया था कि अब भारतवंशियों और प्रवासी भारतीयों की बढ़ती अहमियत भारत की एक और बढ़ी शक्ति के रूप में उभरी है। मोदी ने प्रवासियों को जनवरी 2023 में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में होने वाले प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया था।

ज्ञातव्य है कि गत 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वाशिंगटन में अमेरिका के भारतीय मूल के लोगों और प्रवासी भारतीयों से सम्बद्ध अन्य सभी देशों के प्रवासियों के गैर-लाभकारी संस्थाओं के एक संयुक्त संगठन इंडिया फिलांथ्रोपी अलायंस (आईपीए) के तत्वावधान में भारत के विकास और मानव विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकाधिक आर्थिक मदद दिए जाने का निर्णय विभिन्न देशों के प्रवासी भारतीयों के लिए भी प्रेरणादायी बना है। आईपीए ने 2 मार्च 2023 को ‘इंडिया गिविंग डे’ मनाने का भी निश्चय किया। आईपीए अभी तक भारत को मदद के लिए सालाना करीब एक अरब डॉलर जुटाता है। इस मदद को उसने अगले साल बढ़ाकर 3 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है। आईपीए का मानना है कि भारत ने अपनी आजादी के 75 साल का संतोषजनक सफर तय किया है। पीएम मोदी द्वारा भारत के बढ़ाए गए गौरव और प्रवासी भारतीयों के लिए किए गए विशेष प्रयासों से भारतवंशियों तथा प्रवासियों का भारत के लिए सहयोग लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब भारत के तेज विकास और अपने भारतीय समुदाय के करोड़ों जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आईपीए खुले हाथों मदद के लिए आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से ब्रिटेन के भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तथा दुनिया में उच्च स्थानों पर विराजमान भारतवंशी राजनेताओं और प्रवासी भारतीय उद्यमियों ने भारत के साथ सहयोग के सूत्र आगे बढ़ाए हैं, उससे भी प्रवासी भारतीयों द्वारा स्वदेश की ओर धन संप्रेषण, स्नेह व मैत्री में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे राजनेताओं में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, मॉरीशस में प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, पुर्तगाल में प्रधानमंत्री एंटोनिया कोस्टा, सिंगापुर में राष्ट्रपति हलीमा याकूब, सूरीनाम में राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना में राष्ट्रपति इरफान अली, आदि भारत के विकास में और चार चांद लगा सकते हैं। इनके अतिरिक्त मॉरीशस में अनिरुद्ध जगन्नाथ, नवीनचंद्र राम गुलाम, गुयाना में भरत जगदेव के अलावा दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, त्रिनिडाड एवं टोबैगो तथा कुराकाओ में अनेक हस्तियां ऐसी हैं जो देश के विकास को चरम गति प्रदान कर सकती हैं। इसी तरह आईटी, कम्प्यूटर, मैनेजमेंट, बैंकिंग, वित्त आदि के क्षेत्र में भी दुनिया में शीर्ष पर बैठे प्रवासी भारतीय, भारत के साथ सहयोग सूत्र को और मजबूत बनाने में अपना योगदान बढ़ा सकते हैं। अब जनवरी, 2023 में इंदौर में आयोजित होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रवासी भारतीयों द्वारा भारत के विकास में योगदान हेतु विशेष रणनीतिक पहल किए जाने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। अब भारत सरकार प्रवासी भारतीयों के लिए ‘अधिकतम सुविधा’ और ‘न्यूनतम असुविधा‘ सुनिश्चित करने की तरफ कदम बढ़ा चुकी है। आज अगर दुनिया को भारत पर भरोसा है तो इसमें प्रवासी भारतीयों का बड़ा योगदान है। प्रवासी भारतीयों ने अपनी पहचान को मजबूत किया है। आज भी वे अपनी जड़ों से जुड़े हैं और भारत की माटी की सुगन्ध नहीं भूले हैं। कठिन समय में भी उन्होंने सेवाभाव बनाए रखा है। भारत को प्रवासी भारतीयों की शक्ति पर गर्व है।

Previous Post

घर के काम करेंगे तो बढ़ेगी उम्र

Next Post

इंदौर एक दौर है, स्वच्छता के साथ स्वाद की राजधानी भी : मोदी

Next Post
यूपी सरकार छात्रों को देती है स्मार्टफोन और टैबलेट

इंदौर एक दौर है, स्वच्छता के साथ स्वाद की राजधानी भी : मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अमेरिका, रूस के दबदबे को इसरो ने तोड़ा

अमेरिका, रूस के दबदबे को इसरो ने तोड़ा

3 months ago
क्यों स्पेशल है वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने सुनाई लंबी कहानी

क्यों स्पेशल है वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने सुनाई लंबी कहानी

1 month ago
केंद्र अष्टरत्न के विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र अष्टरत्न के विकास के लिए प्रतिबद्ध

5 months ago
जी20 के एजेंडे में नारी शक्ति

जी20 के एजेंडे में नारी शक्ति

2 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • 2022 का विहंगम अवलोकन
  • अंग्रेजी
  • अच्छी पहल
  • अडाणी प्रकरण
  • अंतरिक्ष विज्ञान
  • अर्थ
  • अर्थव्यवस्था
  • इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश-दिल्ली
  • कठघरे मेन बीबीसी
  • खेल
  • खेल-फ़िल्म
  • गणतंत्र दिवस पर विशेष
  • चुनाव विशेष
  • जी20शिखर सममेलन
  • डॉक्यूमेंट्री विवाद
  • दृष्टिकोण
  • देश
  • नया भारत
  • नेशनल
  • पूर्वोत्तर दक्षिण
  • फीफा-2022
  • बजट-2023
  • बदलता रूप
  • यादें
  • यूनेसको इंडिया-अफीका हैकाथॉन
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय अर्थ
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अर्थ
  • विज्ञान-खेल
  • संपर्क
  • समाचार
  • स्टेट-नेशनल
  • स्पोर्ट्स

POPULAR NEWS

  • एसआरएम आईएसटी एनसीआर कैंपस में 17 वा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया।

    एसआरएम आईएसटी एनसीआर कैंपस में 17 वा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया।

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हम तोड़ें नहीं, जोड़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • योग को बनाएं जीवन का हिस्सा : पीएम मोदी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ऋषि सुनक ही नहीं इन 6 देशों में भी ‘भारतवंशियों’ के हाथ में कमान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मिशन ‘क्लीन एयर’ के लिए बड़ी पहल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Call us: +1 234 JEG THEME

© 2022 Blitzindiamedia -BlitzIndia Building A New Nation

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क

© 2022 Blitzindiamedia -BlitzIndia Building A New Nation

Welcome Back!

Sign In with Facebook
Sign In with Google
OR

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In