• Latest
  • Trending
Medical Services

नीट का नया पैटर्न इसी बार से, डेमो जारी

April 18, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नीट का नया पैटर्न इसी बार से, डेमो जारी

- 75 मिनट में 100 सवाल, रिव्यू का मौका नहीं, समय की पाबंदी !

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
Medical Services

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।नीट एग्जाम पैटर्न में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा चेंज है समय को लेकर। अब एनबीईएमएस की हर नीट परीक्षा टाइम बाउंड होगी। ये बदलाव नीट पीजी, नीट एमडीएस से लेकर एफएमजीई, डीपीईई, जीपैट समेत सभी नेटबोर्ड एग्जाम्स पर लागू होंगे। नोटिस जारी हो चुका है।
मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एनईईटी पर ताजा खबर आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) अपनी सभी परीक्षाओं को टाइम बाउंड कर रहा है। इसकी शुरुआत नीट एमडीएस 2025 के साथ की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जान लें- इस साल नीट की परीक्षा में क्या-क्या नया होगा?
नीट के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम्स
एनबीईएमएस ने कहा है कि ये बदलाव बीते वर्ष 4 मई को जारी नोटिस के संदर्भ में किए गए हैं। नया पैटर्न उन सभी नीट/ मेडिकल एग्जाम्स पर लागू होगा जिनका संचालन ऑनलाइन यानी सीबीटी मोड पर किया जाता है। जैसे- नीट पीजी, नीट एमडीएस, नीट एसएस, एफएमजीई, डीएनबी पीडीसीईटी, जीपैट, , डीपीईई एफडीएसटी और एफईटी।
नीट एमडीएस: नया क्या
नैट बोर्ड ने कहा है कि नीट एमडीएस का पेपर दो हिस्सों में विभाजित होगा- पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट ए में कुल 100 सवाल होंगे, जिनका जवाब देने के लिए आपको 75 मिनट का समय मिलेगा। पार्ट बी में कुल 140 सवाल होंगे, जिसके लिए 105 मिनट मिलेंगे लेकिन नई पाबंदियां यहीं खत्म नहीं होतीं।
क्या है नीट टाइम बाउंड पेपर?
टाइम बाउंड एग्जाम का मतलब सिर्फ ये नहीं कि आपको एक निर्धारित समय में एक निश्चित संख्या में प्रश्नों के उत्तर देने हैं। यहां और भी बड़ी चुनौतियां होंगी। जैसे- अगर आपका पहला पेपर कम समय में ही पूरा हो जाता है, तो भी आप अगले सेक्शन में नहीं जा पाएंगे, जब तक कि दिया गया टाइम ओवर नहीं हो जाता। यानी नीट पेपर पार्ट ए के 75 मिनट खत्म होने के बाद ही आप नीट पेपर पार्ट बी क्वेश्चन पेपर सॉल्व करना शुरू कर पाएंगे। फिर चाहे आपने पहला पार्ट 70 मिनट में ही पूरा क्यों न कर लिया हो।
वापस जाने, रिव्यू करने का ऑप्शन खत्म
एक बार अगर पार्ट बी शुरू हो गया, फिर आप पार्ट ए में वापस नहीं जा पाएंगे। क्वेश्चन आंसर रिव्यू करने के लिए भी नहीं। पहले भाग के 75 मिनट खत्म होते ही, अगला पार्ट अपने आप शुरू हो जाएगा। एनबीईएमएस का कहना है कि एग्जाम्स में गड़बड़ियों के बढ़ते खतरों के मद्देनजर मेडिकल परीक्षा की सुरक्षा और शुचिता बढ़ाने के लिहाज से ये निर्णय लिए गए हैं।
नीट मॉक टेस्ट एमडीएस के लिए जारी
नए परीक्षा पैटर्न के आधार पर एनबीईएमएस नीट एमडीएस डेमो टेस्ट/ मॉक टेस्ट/ प्रैक्टिस टेस्ट ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने बताया है कि एनबीईएमएस वेबसाइट के अंदर नीट एमडीएस 2025 एप्लिकेशन लिंक पेज पर डेमो टेस्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। आप उसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation