• Latest
  • Trending
‘श्रीअन्न’ से मिलेगा किसानों को फायदा, बजट सर्व समावेशी: मोदी

‘श्रीअन्न’ से मिलेगा किसानों को फायदा, बजट सर्व समावेशी: मोदी

February 3, 2023
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Wednesday, July 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘श्रीअन्न’ से मिलेगा किसानों को फायदा, बजट सर्व समावेशी: मोदी

ग्रीन ग्रोथ-इकॉनमी-एनर्जी और ग्रीन इन्फ्रा वाला बजट बताया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in बजट-2023
0
‘श्रीअन्न’ से मिलेगा किसानों को फायदा, बजट सर्व समावेशी: मोदी

‘श्रीअन्न’ से मिलेगा किसानों को फायदा, बजट सर्व समावेशी: मोदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कहा है कि दुनिया में मिलेट्स का प्रचलन बढ़ रहा है, इसका फायदा किसानों को मिलना ही चाहिए। इसलिए इन सुपरफूड्स को ‘श्रीअन्न’ की पहचान दी गई है। इनकी पैदावार के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आम बजट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया यह बजट गरीबों को वरीयता देने वाला है।

विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना

इससे देश के शिल्पकारों, श्रमिकों और कुशल कारीगरों को सम्मान मिल सकेगा। इसके अलावा महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए किए गए एलानों की भी पीएम नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब हमें डिजिटल सेक्टर की सफलता को कृषि क्षेत्र में भी दोहराना है।

YOU MAY ALSO LIKE

आयकरदाताओं को बड़ा तोहफा

इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर

उन्होंने कहा कि आज दुनिया इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर मना रही है। भारत में तो इसके कई प्रकार हैं। इससे छोटे किसानों को भी आर्थिक संबल मिलेगा और देशवासियों को स्वस्थ जीवन मिलेगा। यह बजट ग्रीन ग्रोथ, ग्रीन इकॉनमी, ग्रीन एनर्जी और ग्रीन इन्फ्रा वाला है। इससे ग्रीन जॉब्स में भी इजाफा होगा। यह बजट लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

एमएमएमई लोन

इस बजट में एमएसएमई के लिए 2 लाख करोड़ रुपये तक के लोन की व्यवस्था की गई है। तेजी से बदलते भारत में मध्यम वर्ग जीवन के हर क्षेत्र में मुख्य धारा बना हुआ है। इस बजट में इस वर्ग को भी राहत देने का प्रयास किया गया है। बजट के प्रावधानों से इस विशाल वर्ग के आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

इस वर्ग के जीवन स्तर में सुधार के लिए हमारी सरकार ने कई फैसले लिए हैं। एक तरफ टैक्स में कमी की गई है तो वहीं उसकी प्रक्रिया भी सरल की गई है। इस तरह सर्व समावेशी बजट पेश किया गया है।

हथियार खरीद को 10000 करोड़ ज्यादा, पूर्व सैनिकों की बल्ले बल्ले

नई दिल्ली। डिफेंस बजट में सबसे ज्यादा रकम सैलरी बांटने के लिए मिली है। पिछले साल के मुकाबले करीब 16 फीसदी ज्यादा। रिटायर्ड सैनिकों के लिए भी अच्छी खबर है। पेंशन बजट में 19 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है जो पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा इजाफा है। अब डिफेंस बजट 5.94 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो कुल बजट का करीब 13 प्रतिशत है। डिफेंस बजट में मुख्य रूप से 3 पार्ट होते हैं।

रेवेन्यू : सैलरी बांटने के लिए सबसे ज्यादा बजट। इस साल रेवेन्यू बजट 2.77 लाख करोड़ रुपए है। पिछले साल इसके लिए 2.39 लाख करोड़ रुपए अलॉट किए गए थे। यानी इस बार करीब 38 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। तीनों सेनाओं में करीब 14 लाख सैनिक हैं।

कैपिटल एक्सपेंडिचर : हथियारों की खरीद के लिए 10 हजार करोड़ का इजाफा। वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए कैपिटल बजट में 1.62 लाख करोड़ रुपए अलॉट किए हैं।

पेंशन : रिटायर्ड सैनिकों के लिए अच्छी खबर। डिफेंस बजट में पेंशन के लिए 1.38 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 1.19 लाख करोड़ रुपए था। यानी इस बार करीब 19 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation