• Latest
  • Trending
Preparations to increase the speed of Vande Bharat trains

रेलवे बेड़े में एक हजार वंदे भारत ट्रेनें शामिल करने की तैयारी

February 18, 2023
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
Sunday, October 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेलवे बेड़े में एक हजार वंदे भारत ट्रेनें शामिल करने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 18, 2023
in वंदेभारत
0
Preparations to increase the speed of Vande Bharat trains

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में रिकॉर्ड आवंटन मिलने के बाद रेल मंत्रालय खासे उत्साह में नजर आ रहा है। रेलवे ने आगामी वित्तीय वर्ष में 3.14 लाख करोड़ रुपये के नए रोलिंग स्टॉक (इंजन और डिब्बे) हासिल करने की योजना बनाई है। यह रेलवे के वार्षिक रोलिंग स्टॉक कार्यक्रम 2023-23 (वित्त वर्ष 23- 24) के तहत प्राप्त किया जाएगा। रेलवे की वित्त वर्ष 2023-24 में 300 वंदे मेट्रो ट्रेन, 1000 आठ डिब्बे वाली वंदे भारत ट्रेन, 35 हाइड्रोजन ट्रेन और माल ढुलाई बढ़ाने के लिए इंजन आदि हासिल करने की तैयारी है। रेलवे मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 23-24 में प्राथमिक संपत्ति को हासिल करने की लागत 1.9 लाख करोड़ रुपये के करीब आएगी लेकिन अत्यधिक व्यय वाली योजनाओं को सामान्य तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा है। दरअसल, रेलवे का 2024 में महंगी योजनाओं जैसे वंदे भारत और हाइड्रोजन ट्रेन को संचालित करना पहली प्राथमिकता है। इन योजनाओं के लिए निविदाएं जारी होने और ठेके दिए जाने के बीच अगले वित्त वर्ष में रोलिंग स्टॉक की इन नई परिसंपत्तियों पर शुद्ध पूंजीगत व्यय करीब 47,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

कोविड-19 के दौरान यात्रियों की संख्या में कमी होने के कारण रेलवे का ध्येय मुख्य तौर पर माल ढुलाई हो गया था लेकिन अब इसने फिर मुसाफिरों की सुविधाओं व आराम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। रेलवे को 1000 आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेन हासिल करने पर 65,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 35,000 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्टेशन से मिलने की उम्मीद है जबकि 30,000 करोड़ रुपये ऋण के जरिए जुटाए जाएंगे। हालांकि इस योजना को वित्त वर्ष 23- 24 में 10,000 करोड़ रुपये की ‘टोकन फंडिंग’ ही मिली है। इसके अलावा रेलवे की योजना 27,500 करोड़ रुपये के 10,000 लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) डिब्बे हासिल करने की भी है, जिसके लिए आधी राशि के पूंजीगत व्यय और उधारी को स्वीकृति मिली है। माल ढुलाई क्षेत्र में रेलवे की योजना 36,000 करोड़ रुपये कीमत के 2,000 इंजन हासिल करने की है। इस सिलसिले में सीमेंस को 9000 एचपी के इंजन बनाने की निविदा हाल में जारी कर दी गई है। हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में रेल मंत्रालय को 2.4 लाख करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन करने की घोषणा की थी। इसके लिए रेलवे को बाजार से राशि नहीं जुटानी होगी, बल्कि कई प्रस्तावों के लिए राशि ऋण के जरिये जुटाई जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

क्यों स्पेशल है वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने सुनाई लंबी कहानी

एनसीआर में 2025 तक चलेगी पहली रीजनल रेल

अब लंबे रूट पर चलेंगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें
नई दिल्ली। रेलवे ने लंबे रूट पर स्लीपर वंदे भारत और कम दूरी के शहरों के बीच वंदे भारत शटल चलाने का फैसला किया है। रेलवे इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। लखनऊ-दिल्ली रूट को प्राथमिकता दी जा सकती है। वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेल में एक क्रांति की तरह हैं। अब सरकार ‘वंदे मेट्रो’ और स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक इस साल के आखिरी तक वंदे मेट्रो ट्रेन तैयार हो जाएगी। इस समय वंदे भारत ट्रेनें 500 से 600 किलोमीटर की दूरी में चलती हैं, वहीं वंदे मेट्रो शटल 100 किलोमीटर की दूरी में दो शहरों को जोड़ेगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि जुलाई 2026 तक देश में बुलेट ट्रेन की एंट्री हो जाएगी।

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के लिए सभी 13 स्टेशन तैयार हैं। यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए आठ नदियों पर पुल बनाए गए हैं और 140 किलोमीटर की दूरी में पिलर बना दिए गए हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन भी बेहद खास होगा। इन ट्रेनों को 220 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के लिए बनाया जाएगा, वहीं ट्रैक पर ये 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। ये कोच एल्युमिनियम के बनाए जाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस धीरे-धीरे शताब्दी ट्रेनों की जगह ले लेंगी। इसके अलावा इसका स्लीपर वर्जन राजधानी ट्रेनों की तरह काम करेगा। रेलवे ने 400 वंदे भारत ट्रेनों के लिए बिड मांगी हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation