• Latest
  • Trending
पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया

पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया

December 30, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया

मिर्जा बनीं भारतीय बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in महिला
0
पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया

ब्लिट्ज ब्यूरो

मिर्जापुर। कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। कुछ ऐसा ही कमाल किया है उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के छोटे से गांव की रहने वाली सानिया मिर्जा ने। सानिया ने एनडीए की परीक्षा में 149वीं रैंक के साथ फ्लाइंग विंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। फ्लाइंग में दो ही सीट हैं। सब कुछ ठीक रहा तो एनडीए से पास आउट होकर सानिया देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकतीं हैं।

सानिया के पिता शाहिद अली मिर्जापुर में टीवी मैकेनिक हैं। सानिया बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहती थी। 11वीं में पढ़ाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सानिया ने एनडीए में जाने की ठान ली।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

मिर्जा देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली हैं। प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की शिक्षा गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉपर भी रही हैं। इसके बाद सानिया ने शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बीते 10 अप्रैल उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी थी । नवंबर में जारी लिस्ट में उनका चयन हुआ है। वे फ्लाइंग में चुनी जाने वाली दो महिलाओं में से एक हैं। सानिया ने एनडीए ट्रेनिंग के लिए 27 दिसंबर को पुणे में ज्वाइन कर लिया।

सानिया ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई ही नहीं, यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी एनडीए में जा सकते हैं। सानिया मिर्जा ने कहा कि मैं इंजीनियर बनना चाहती थी। 11वीं में देश की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी के बारे में जाना। वह मेरी प्रेरणा स्रोत बन गईं और मैंने एनडीए में जाने की ठान ली। सोचा कि मुझे भी ऐसा ही कुछ करना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों, खासकर लड़कियों के लिए मैं प्रेरणा बन सकूं। हमारे समाज में पढ़ाने से ज्यादा शादी के दहेज के लिए परिजन मेहनत करते हैं। देश सेवा सिर्फ जज्बा नहीं है बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।

कोई कसर नहीं छोड़ी
सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा कि एक टीवी मैकेनिक सामान्य जीवन जीता है। बेटी के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना और लगन को देखा तो लक्ष्य हासिल करने में उसकी मदद करने लगा। हाईस्कूल में टॉप किया तो लगा कि बिटिया कुछ करना चाहती है। जिला टॉप करने के बाद एनडीए में जाने की इच्छा जताई। बिटिया ने मुझसे कहा कि वह एनडीए के रास्ते देश सेवा के लिए जाना चाहती है तो हमने भी उसका पूरा साथ दिया।

इस उपलब्धि के बाद सानिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और सीएम ने उन्हें बधाई दी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation