• Latest
  • Trending

मुसीबत में भारत ने हमेशा मदद की : दिसानायके

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुसीबत में भारत ने हमेशा मदद की : दिसानायके

श्रीलंका की जमीन का भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने दूंगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0

नई दिल्ली। भारत की राजकीय यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा है कि भारत ने हर संकट के समय श्रीलंका की मदद की है। दिसानायके अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। दिसानायके ने पीएम मोदी को यकीन दिलाया है कि वे अपने देश की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे। दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत की मदद से आगे बढ़ेगा और पड़ोसी देश को वे अपना समर्थन देते रहेंगे।

दिसानायनके ने कहा, हमने लगभग 2 साल पहले एक बड़े आर्थिक संकट का सामना किया था। भारत ने हमें उस दलदल से बाहर निकलने में बहुत मदद की थी। पीएम मोदी ने मुझसे कहा है कि श्रीलंका, भारत की विदेश नीति में अहम जगह रखता है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए आपने भारत को चुना है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा का सृजन हो रहा है। हमने अपनी साझेदारी के लिए एक फ्यूचरिस्टिक विजन अपनाया है।

श्रीलंका में भी भारत की तरह आधार कार्ड
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बाद कहा कि भारत, श्रीलंका के यूनिक आइडेंटिफिकेशन प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए राजी हुआ है। यह प्रोजेक्ट भारत के आधार कार्ड की तरह विकसित होगा। इसके अलावा भारत, उत्तरी श्रीलंका में एक एयरपोर्ट के विकास के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराएगा।

मछुआरों का मुद्दा
भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि ऐसे मुद्दे को मानवीय तरीके से हैंडल किया जाए। इसके लिए बल का प्रयोग न हो। इससे पहले दिसानायके ने कहा था कि मछुआरों के मुद्दों का स्थायी हल ढूंढ़ने की जरूरत है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों में पर्यटन बढ़ाने के लिए रामायण सर्किट और बौद्ध सर्किट पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना, श्रीलंका के भीतर रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने, दोनों देशों के बीच नौका व उड़ान सेवाओं, यूनिक आइडेंटिफिकेशन प्रोजेक्ट, शिक्षा, रक्षा समझौतों और हाइड्रोग्राफी पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

दिसानायके का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
दिसानायके का स्वागत राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू की तरफ से आयोजित स्टेट डिनर में भाग लिया। इसके बाद अगले दिन सुबह बोध गया गए। राष्ट्रपति दिसानायके ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री और विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की गई। दिसानायके ने कहा कि उन्होंने भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

दिसानायके ने X पोस्ट में कहा- भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुझे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बात करने का मौका मिला। हमारी बातचीत भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने, टूरिज्म और एनर्जी जैसे मुद्दों पर केंद्रित थी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भारत की नेबर फर्स्ट पॉलिसी और सागर आउटलुक में श्रीलंका के महत्व को बताया। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत से नई दिल्ली और कोलंबो के बीच सहयोग बढ़ेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation