• Latest
  • Trending

देश में पहली बार मेडिकल-इंजीनियर तैयार करेगा आईआईटी

October 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश में पहली बार मेडिकल-इंजीनियर तैयार करेगा आईआईटी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अब आईआईटी मेडिकल इंजीनियर तैयार करेगा। देश में पहली बार डॉक्टर और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए आईआईटी दिल्ली ने मेडिसिन और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को जोड़कर हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च) कोर्स तैयार किया है। इसमें मेडिकल, साइंस और इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ एक साथ मिलकर मेडिकल डिवाइस और इंप्लांट के साथ तकनीक विकसित करने पर काम होगा।

खास बात यह है कि डॉक्टर इस विशेष कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ एम्स और सफदरजंग अस्पताल में जाकर मरीजों की जांच भी करेंगे। सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की हेड प्रोफेसर नीतू सिंह ने बताया कि देश में पहली बार मेडिसिन और इंजीनियरिंग के दो अलग-अलग विषयों को एक साथ जोड़कर विशेष कोर्स तैयार किया है। अभी तक आईआईटी में एमटेक इन बायोमेडिकल में एमएससी (साइंस) और बीटेक (इंजीनियरिंग) के पासआउट स्नातक दाखिला लेते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

यह दोनों अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ मेडिकल डिवाइस और इंप्लाट बनाने पर काम करते हैं लेकिन मेडिकल डिवाइस और इंप्लाट किस तरह से शरीर में बीमारी से निजात में काम करता है, उसकी जानकारी सिर्फ डॉक्टर को होती है। इसीलिए इस प्रोग्राम को बनाने की जरूरत महसूस हुई। इस नए यूनिक प्रोग्राम के तहत अब डॉक्टर, साइंस और इंजीनियर सब एक साथ मिलकर काम करेंगे।

शोध से होगा फायदा
इस कोर्स में डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवरों को अलग-अलग बीमारियों की जांच, समाधान के लिए मेडिकल डिवाइस और इंप्लाट के साथ तकनीक पर काम करने का मौका मिलेगा। इसमें उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में शोध करना होगा। इस कोर्स से ही उनकी पीएचडी की जरूरतें पूरी हो जाएंगी। इस कोर्स में सबसे अलग पहलू यह है कि इसे एमबीबीएस के बाद सीधे कर सकते हैं।

डॉक्टरों की प्रैक्टिस का नहीं होगा नुकसान
प्रो. सिंह ने बताया कि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस डॉक्टर, अकादमिक और उद्योग के साथ सर्वे के आधार पर तैयार रिपोर्ट के बाद आईआईटी के विशेषज्ञों ने इस कोर्स को डिजाइन किया है। इस कोर्स में डॉक्टर दाखिला लेने के बाद अस्पताल में जाकर क्लीनिकल प्रैक्टिस भी जारी रख सकेंगे। वे पढ़ाई के अलावा एम्स दिल्ली और सफदरजंग अस्पताल में जाकर मरीजों की जांच करेंगे। इसके अलावा गर्मियों या अन्य अवकाश में भी उन्हें क्लीनिकल प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।

पढ़ाई के साथ भत्ता व मरीजों की जांच पर वेतन
इन पाठ्यक्रमों में डॉक्टरों को प्रति महीना 50 हजार से 90 हजार रुपये भत्ता मिलेगा। इसके अलावा मरीजों की जांच के आधार पर तय वेतन भी अस्पताल से मिलेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation