• Latest
  • Trending

अमेरिका-यूरोप तक था उस्ताद जाकिर हुसैन के तबले का दीवाना

December 20, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Tuesday, July 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका-यूरोप तक था उस्ताद जाकिर हुसैन के तबले का दीवाना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे, उन्होंने 73 साल की उम्र में अमेरिका के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 16 दिसंबर को निधन हो गया था। स्वास्थ्य समस्या के चलते वे कुछ समय में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे और इलाज करा रहे थे, लेकिन 16 दिसंबर को 73 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पिता से तबला वादन सीखने के बाद उन्होंने छोटी उम्र से इसकी शुरुआत की और फिर दुनियाभर में फेमस हो गए। पद्म श्री और पद्म विभूषण जैसे अवॉर्ड विनर जाकिर हुसैन अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने अमेरिका से यूरोप तक को तबले का दीवाना बना दिया था।

5 रुपये से 5 लाख तक का सफर
दिवंगत उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था और उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा मशहूर तबला वादक थे। उन्होंने अपने स्कूलिंग मुंबई के ही सेंट माइकल हाई स्कूल से की और फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट हुए। पिता से उन्होंने बचपन से ही तबला वादन के गुर सीखे और पढ़ाई पूरी होने से पहले ही कंसर्ट करने लगे। उन्होंने 12 साल की उम्र में अमेरिका में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी थी और उन्हें इसके लिए 5 रुपये मिले थे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस शुरुआत के बाद उनका नाम दुनियाभर में ऐसा मशहूर हुआ कि उनके एक कंसर्ट की फीस 5-10 लाख रुपये तक पहुंच गई।

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

करोड़ों की संपत्ति पीछे छोड़ गए उस्ताद बात करें
जाकिर हुसैन की नेटवर्थ के बारे में तो तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक जाकिर की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1 मिलियन डॉलर बताई जाती है और भारतीय रुपयों में इसकी गणना करें, तो ये 8.48 करोड़ रुपये होती है। उनकी कमाई तबला वादन के कंसर्ट के साथ ही अन्य जरियों से भी होती थी। बता दें कि उन्होंने 22 साल की उमर् में साल 1973 में अपनी पहली एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च की थी, जो खासी पॉपुलर हुई थी।

तबले के साथ एक्टिंग से भी कमाई
उस्ताद जाकिर हुसैन की कमाई का एक बड़ा हिस्सा तबला वादन से ही आता था, लेकिन इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। अपने करियर में उन्होंने 12 फिल्मों में अभिनय किया था। महज पांच रुपये से छोटी सी शुरुआत करने वाले जाकिर हुसैन तेजी से फेमस होते हुए एक ग्लोबल आइकन बन गए और तमाम अवॉर्ड्स से नवाजे गए थे। उन्होंने 5 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इसके अलावा 1988 में उन्होंने पद्म श्री और 2002 में पद्म भूषण फिर बीते साल 2023 में ही उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

जाकिर हुसैन के परिवार में कौन-कौन?
दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन के परिवार में उनके बाद पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी इतालवी-अमेरिकी हैं और डांसर भी हैं। इसके अलावा एक टीचर और मैनेजर भी रही हैं। जाकिर और एंटोनिया की दो बेटियां अनीसा कुरेशी और इसाबेला कुरेशी हैं। उनकी पत्नी मशहूर सितारा देवी की शिष्या थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation