ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। 18 नवंबर 1972 को भारतीय वन्यजीव बोर्ड ने रॉयल बंगाल टाइगर को भारत के राष्ट्रीय पशु के तौर पर चुना था। इससे पहले एशियाई शेर भारत का राष्ट्रीय पशु हुआ करता था। एक अप्रैल 1973 से देशभर में बाघों को बचाने के लिए प्रोजेक्ट टाइगर शुरू की गई थी।
भारत में शिकार, जंगलों के नष्ट होने और इंसानों तथा वन्यजीवों के बीच टकराव के कारण बाघों की आबादी में गिरावट आई थी। 1972 में इसे विशेष दर्जा दिए जाने के समय तक, संरक्षणवादी इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की वकालत कर रहे थे।
1973 में, बंगाल टाइगर को बचाने के लिए प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया।
इस प्रोजेक्ट के तहत पूरे भारत में ‘टाइगर रिजर्व बनाए गए, ताकि अवैध शिकार को रोका जा सके भारत में ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972’ लागू हुआ, जिसने बंगाल टाइगर, आवासों को कानूनी सुरक्षा प्रदान की।
इसका असर यह हुआ कि बाघों की संख्या 1827 से बढ़कर अब 3600 से भी अधिक हो गई है।














