नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार 30 सितंबर को फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने कूटनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच साल 2026 की फोन पर यह चौथी बातचीत है। दोनों नेता जून में जी7 समिट के दौरान फ्रांस में मिले थे।
दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की।
दोनों ने भारत-अमेरिका की कॉम्पि्रहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। मोदी और ट्रम्प ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार साझा किए।














