• Latest
  • Trending
India-Saudi Arabia

भारत-सऊदी अरब साझेदारी विश्व के लिए अहम : मोदी

September 15, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत-सऊदी अरब साझेदारी विश्व के लिए अहम : मोदी

युवराज बिन सलमान के साथ प्रधानमंत्री की वार्ता, आठ समझौते हुए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 15, 2023
in राष्ट्रीय
0
India-Saudi Arabia
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय, वैश्विक स्थिरता और कल्याण के लिए अहम है। सऊदी अरब को भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक बताते हुए मोदी ने कहा कि बदलते वक्त के साथ दोनों देश अपने संबंधों में नये आयाम जोड़ रहे हैं।

मोदी और बिन सलमान ने भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बैठक में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारी करीबी भागीदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की पहचान की गई है। बैठक में हमारे संबंधों को एक नयी दिशा और ऊर्जा मिलेगी।’ अहम क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद की घोषणा 2019 में की गई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

जी20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद बिन सलमान भारत की राजकीय यात्रा पर रहे। वार्ता से पहले उनका राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आधिकारिक रूप से स्वागत किया गया। बिन सलमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं।’ सऊदी नेता ने कहा कि शिखर सम्मेलन में की गई घोषणाओं से दुनिया को फायदा होगा। हम दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे।

समग्र ऊर्जा गठजोड़
भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में दोनों पक्षों ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में अपने संबंधों के वर्तमान स्तर को विविधता प्रदान कर इसे ‘समग्र ऊर्जा गठजोड़’ में तब्दील करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने डिजिटलीकरण और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर भी किये। विदेश मंत्रालय में सचिव (प्रवासी भारतीय मामले) औसफ सईद ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने पश्चिमी तटीय तेलशोधक परियोजना को जल्द लागू करने का पूर्ण समर्थन किया जो अरामको, एडीएनओसी और भारतीय कंपनियों के बीच त्रिपक्षीय सहयोग पर आधारित है।’

सईद ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के युवराज के बीच बातचीत में कई क्षेत्र चिन्हित किये गये, जिनमें ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और संस्कृति शामिल हैं। दोनों पक्षों ने पावर ग्रिड, गैस ग्रिड, ऑप्टिकल ग्रिड, फाइबर नेटवर्क में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation