ब्लिट्ज ब्यूरो
रोम। इटली में चुनावी सुधार से जुड़े एक महत्वपूर्ण संशोधन को निचले सदन में गुप्त मतदान के दौरान महज एक वोट से खारिज कर दिया गया। परिणाम ने न केवल सरकार की संसदीय ताकत पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर बढ़ते मतभेद भी उजागर कर दिए हैं।
मतदान में मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के प्रस्तावित संशोधन के पक्ष में 187 और विरोध में 188 वोट पड़े। चूंकि मतदान गुप्त था, इसलिए माना जा रहा है कि सरकार के कुछ सांसदों ने भी प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।
जिस संशोधन को संसद ने खारिज किया, वह मतदाताओं को पार्टी सूची में अपने पसंदीदा उम्मीदवार चुनने का अधिकार देने से संबंधित था। इसके बावजूद सरकार पूरे चुनावी सुधार विधेयक को आगे बढ़ा सकती है।
2022 से सत्ता में मौजूद मेलोनी सरकार को इससे पहले संवैधानिक सुधार पर हुए जनमत संग्रह में भी हार का सामना करना पड़ा था। अब चुनावी सुधार पर मिली यह हार अगले आम चुनाव से पहले उनके लिए एक बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।













