ब्लिट्ज ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन कार्यकाल में छह महीने का नया विस्तार मंजूर कर दिया है। इस फैसले के बाद 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अब 31 दिसंबर 2026 तक राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद पर बने रहेंगे।
केंद्र सरकार ने उन्हें 19 जून 2025 को एक जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक एक साल का सेवा विस्तार मंजूर किया था। इस प्रकार उन्हें अब तक 18 महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है।













