• Latest
  • Trending
India neither lacks capability nor resources: Modi

भारत के पास न सामर्थ्य की कमी, न संसाधनों की : मोदी

May 26, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के पास न सामर्थ्य की कमी, न संसाधनों की : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 26, 2023
in राष्ट्रीय
0
India neither lacks capability nor resources: Modi

ब्लिट्ज विशेष

सिडनी। सिडनी का ओलंपिक स्टेडियम एक साथ कई मील पत्थरों का साक्षी बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 20 हजार भारतीयों को संबोधन, पीएम मोदी को सम्मान-सत्कार देने की भारतीयों की ललक, उत्साह, जोश, जुनून, मोदी के शब्दों की आत्मीयता, आत्मविश्वास की दृढ़ता, नए बुलंद भारत का शब्द चित्रों से निरूपण सभी कुछ तो बेमिसाल रहा।

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, आज भारत के पास न सामर्थ्य की कमी है, न संसाधनों की। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री किसी देश में है, तो वो है भारत। जिस देश की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है, वो देश है भारत। जिस देश ने कोरोना के खिलाफ सबसे तेज वैक्सीनेशन अभियान चलाया, वो भारत है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

पीएम मोदी ने कहा, सभी का सपना रहा है कि भारत भी विकसित राष्ट्र बने। जो सपना आपके मन में है, यही सपना मेरा भी है। यही सपना 140 करोड़ भारतीयों का भी है। पीएम मोदी ने कहा- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हम राष्ट्र को एक परिवार के रूप में देखते हैं और दुनिया को भी परिवार मानते हैं। भारत वो देश है, जिसने कोरोना के संकट में दुनिया के 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां भेजी। भारत ने 100 से ज्यादा देशों को मुफ्त वैक्सीन भेजकर करोड़ों लोगों का जीवन बचाया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के तमाम देशों के बैंकिंग सिस्टम खतरे में हैं, जबकि भारत के बैंकिंग सिस्टम की चारों तरफ तारीफ हो रही है। आज आईएमएफ भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल बिन्दु मानता है। वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है।

भारत ऑस्ट्रेलिया संबंध
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर मोदी का कहना था कि इनका सबसे बड़ा आधार ‘परस्पर विश्वास और सम्मान’ है। एक समय कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को 3सी डिफाइन करता है। ये थे कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध को 3डी (डेमोक्रेसी, डायस्पोरा और दोस्ती) ने जोड़ा। अब 3ई इसे जोड़ रहा है। ये है- एनर्जी, इकोनॉमी और एजुकेशन। अब योगा भी हमें जोड़ता है। हमारी दोस्ती ‘ऑफ द फील्ड’ बहुत अच्छी है।

चाट, जलेबी, लखनऊ
पीएम मोदी ने कहा- हैरिस पार्क में चाट, जयपुर स्ट्रीट की जलेबी का कोई जवाब ही नहीं है। आप कभी मेरे मित्र एंथनी अल्बनीस को वहां ले जाएं। जब खाने की बात चली है तो लखनऊ का नाम आना स्वाभाविक है। मुझे पता चला है कि सिडनी के पास लखनऊ के नाम की जगह है, लेकिन मुझे ये नहीं पता कि वहां चाट मिलती है या नहीं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत व ऑस्ट्रेलिया सुख-दुख के साथी हैं। पिछले साल जब शेन वॉर्न का निधन हुआ तो भारतीयों ने भी शोक मनाया। ऐसा लगा कि हमने अपना कोई खो दिया हो।

वादा किया था, निभा दिया
मोदी ने कहा, ”मैं जब 2014 में आया था, तब एक वादा किया था कि आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ब्रिस्बेन में भारत का काउंसलेट खोला जाएगा
पीएम मोदी ने कहा, ”आज मैं आपके बीच एक घोषणा करने जा रहा हूं। ब्रिसबेन में भारतीय समुदाय की बहुत समय से जो मांग थी, उसे पूरा किया जाएगा। जल्द ही ब्रिसबेन में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा।”

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो की 2016 की जनगणना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 6,19,164 लोगों ने घोषित किया कि वे भारतीय मूल के हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई आबादी का 2.8 प्रतिशत है। उनमें से 5,92,000 भारत में पैदा हुए थे।

‘द लिटिल इंडिया ’ गेटवे
संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में ‘द लिटिल इंडिया’ गेटवे की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी का वसुधैव कुटुम्बकम्
जब भारत अपनी जी-20 प्रेसिडेंसी की थीम तय करता है, तो कहता है- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर।
जब भारत, पर्यावरण की रक्षा के लिए सौर ऊर्जा के बड़े लक्ष्य तय करता है, तो कहता है- वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड।
जब भारत वैश्विक समुदाय के स्वस्थ रहने की कामना करता है तो कहता है- वन अर्थ, वन हेल्थ

मोदी की झलक पाने को बेताब थे हजारों
सिडनी में पीएम मोदी का जादू सिर चढ़ कर बोला। हजारों लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। सैंकड़ों लोग ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों से स्पेशल फ्लाइट से सिडनी पहुंचे। एक ऐसी ही फ्लाइट का नाम ‘मोदी एयरवेज’ रखा गया जिसमें 170 लोग तिरंगे के रंग में रंगे परिधान पहन कर यहां पहुंचे।

लोगों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, भारत माता की जय और गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए। पीएम मोदी से मिलकर लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। वहीं महिलाओं ने उनके स्वागत में एक खास गाना भी गाया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation