• Latest
  • Trending

1.7 करोड़ से ज्यादा वॉट्सएप अकाउंट बैन

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

1.7 करोड़ से ज्यादा वॉट्सएप अकाउंट बैन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वॉट्सएप ने इस साल सितंबर में अपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण 85 लाख से ज्यादा भारतीय वॉट्सएप अकाउंट्स को बैन कर दिया था। ऐसा ही कुछ अगस्त में भी हुआ, जब तकरीबन 84 लाख अकाउंट बैन हुए। अक्तूबर–नवंबर का डेटा अभी आना बाकी है, लेकिन यह संख्या भी लाखों में होने की उम्मीद है।

कंपनी ने यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने और प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह एक्शन लिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वॉट्सएप किसी का भी अकाउंट्स बैन कर सकता है। इसे लेकर उसकी क्या पॉलिसी है। आने वाले साल में अपने वॉट्सएप अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

सवाल- क्या वॉट्सएप को कोई भी अकाउंट बैन करने का अधिकार है? भारत का आईटी कानून इस पर क्या कहता है?
जवाब- केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने वर्ष 2021 में आईटी नियम लागू किए थे। इन नियमों के मुताबिक, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए मासिक रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है। इस रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई से जुड़ी हर डिटेल मेंशन करनी जरूरी है। कंपनी को यह डिटेल रिपोर्ट देनी होती है कि उसने कोई अकाउंट क्यों बैन किया।

सवाल- वॉट्सएप किसी अकाउंट को कब बैन कर सकता है?
जवाब- वॉट्सएप अपनी सिक्योरिटी और यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बेहद सजग रहता है। इसलिए स्पैम और फ्रॉड को रोकने के लिए उसने कुछ पॉलिसी बनाई हैं। वॉट्सएप चैट पर किसी भी तरह की संदिग्ध एक्टिविटी न हो, इसे लेकर वह लगातार सतर्क रहता है। कुछ भी संदिग्ध दिखने पर वह अकाउंट को बैन कर सकता है।

सवाल- वॉट्सएप किसी अकाउंट को कैसे बैन करता है?
जवाब- वॉट्सएप किसी भी अकाउंट पर 2 अलग-अलग तरह से प्रतिबंध लगा सकता है। पहला टेम्पररी बैन और दूसरा परमानेंट बैन। यह इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर ने किस गाइडलाइन का उल्लंघन किया है।

टेम्पररी बैन
यह वॉट्सएप की एक चेतावनी है, जो यूजर को अपना व्यवहार सुधारने का मौका देती है। यूजर ने किस गाइडलाइन का उल्लंघन किया है, इस आधार पर उसका अकाउंट कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक टेम्पररी बैन रह सकता है। हालांकि टेम्पररी बैन होने पर तुरंत वॉट्सएप हेल्प से संपर्क करें क्योंकि टेम्पररी बैन के दौरान दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने से यह परमानेंट बैन हो सकता है।

परमानेंट बैन
जब यूजर वॉट्सएप सर्विस की शर्तों का बार-बार उल्लंघन करता है तो उसका अकाउंट परमानेंट बैन हो सकता है। एक बार परमानेंट अकाउंट बैन होने के बाद यूजर भविष्य में वॉट्सएप की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

सवाल- किसी ब्लॉक हुए वॉट्सएप अकाउंट को कैसे अनब्लॉक करें?
जवाब- वॉट्सएप अकाउंट को अनब्लॉक करने से पहले यह समझना जरूरी है कि अकाउंट ब्लॉक क्यों हुआ है। आमतौर पर वॉट्सएप बैन नोटिफिकेशन के साथ उसका कारण भी बताता है। हालांकि अपने अकाउंट को अनब्लॉक कराने के लिए यूजर कंपनी को रिक्वेस्ट भेज सकता है। इसके लिए नीचे दिए पॉइंटर्स को फॉलो करें।

सबसे पहले एप के हेल्प सेक्शन में जाकर सीधे वॉट्सएप सपोर्ट टीम से संपर्क करें। इसके बाद वॉट्सएप सपोर्ट टीम को बैन हटाने के लिए एक रिक्वेस्ट मैसेज भेजें। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद वॉट्सएप आपके मामले की समीक्षा करेगा। इसमें कुछ घंटे या दिन लग सकते हैं। अगर 48 से 72 घंटों के भीतर कोई जवाब नहीं मिलता है तो वॉट्सएप सपोर्ट टीम को एक और मैसेज भेजें, जिसमें पिछली रिक्वेस्ट के प्रॉसेस के बारे में पूछें।
एक बार जब आपका अकाउंट अनब्लॉक हो जाए तो भविष्य में इससे बचने के लिए वॉट्सएप के नियमों का पालन करें।

सवाल- वॉट्सएप अकाउंट बैन न हो, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब- वॉट्सएप अकाउंट बैन होने से बचाने के लिए उसकी गाइडलाइंस को समझना जरूरी है। अगर यूजर कुछ बातों का ध्यान रखें तो उनका अकाउंट कभी भी बैन नहीं होगा।

सवाल- वॉट्सएप मैसेज करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब- वॉट्सएप पर पर्सनल या ग्रुप मैसेज भेजना बहुत आसान है। कोई भी किसी को मैसेज भेज सकता है। हालांकि वॉट्सएप के नियमों के अनुसार, अगर आप किसी को पर्सनल या ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं तो वॉट्सएप आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इसलिए चैटिंग के समय हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखें।

अश्लील कंटेंट शेयर न करें
किसी पर्सनल नंबर या ग्रुप में एडल्ट कंटेंट शेयर न करें। ऐसा करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट हो सकती है। पुलिस आपके खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। किसी वॉट्सएप नंबर या ग्रुप में भड़काऊ भाषण, धमकी, एंटी नेशनल मैसेज व वीडियो शेयर करना अपराध है। अगर यूजर ऐसा करता है तो वह बुरी तरह फंस सकता है। उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो सकता है। इसलिए यूजर को ऐसे कंटेंट को कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए।

चाइल्ड क्राइम मैसेज से बचें
वॉट्सएप पर अज्ञात लिंक या मैसेज फॉरवर्ड न करें। खासकर अगर वे चाइल्ड क्राइम से संबंधित हों। अगर आपको कोई ऐसा मैसेज मिलता है तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं।
वॉट्सएप ऑनलाइन चैटिंग के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो वॉट्सएप आपके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करेगा। इसलिए वॉट्सएप का इस्तेमाल करते समय उसके टर्म्स एंड कंडीशंस का पालन करें। इससे आप हमेशा सुरक्षित रहेंगे।

इंस्टाग्राम पर ट्रायल रील फीचर

सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय एप इंस्टाग्राम यूजर के लिए ट्रायल रील नाम का नया फीचर लाया है। यहां क्रिएटर्स अपने वीडियो के साथ कई तरह के प्रयोग कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये पोस्ट उन लोगों को दिखेगी जो उन्हें फॉलो नहीं करते।

यूट्यूब ने किया बदलाव

यूट्यूब ने उपभोक्ताओं के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यूट्यूब के बॉटम बार में बड़ा बदलाव किया है। यूट्यूब पर दिखने वाला सब्सक्राइब बटन अब पारदर्शी रूप में नजर आएगा। पहले यह गहरे लाल रंग का होता था।

वॉइस मैसेज से जवाब संभव

नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर चैट को और अधिक आसान बनाने के लिए नया फीचर जोड़ा है। यूजर को वॉइस मैसेज का जवाब देने के लिए स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर मैसेज सुनने के दौरान स्क्रीन पर ही सिंगल टैप करके जवाब भेज सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation