• Latest
  • Trending

अलर्ट! 31 दिसंबर तक चुकाएं प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं तो 2 प्रतिशत जुर्माना

December 6, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अलर्ट! 31 दिसंबर तक चुकाएं प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं तो 2 प्रतिशत जुर्माना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य समय पर हासिल करने के लिए बीएमसी ने संपत्तिधारकों को बिल भेज दिया है। प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अंतिम समय सीमा 31 दिसंबर है। मुंबईकरों ने यदि तय समय में टैक्स नहीं भरा तो प्रॉपर्टी टैक्स पर दो प्रतिशत जुर्माना देना होगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बीएमसी द्वारा मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स का रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस कर दिया था। इसके बाद बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए बिल भेजना शुरू कर दिया।

– बीएमसी ने दिया अल्टीमेटम
– पिछले दो वित्त वर्षों में हुई लक्ष्य से अधिक वसूली

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

अप्रैल से सितंबर 2024 और अक्टूबर से मार्च 2025 तक छह-छह महीने का भुगतान प्रॉपर्टी धारकों को एक साथ भेजा गया है। नियमित टैक्स भरने वालों के साथ ही वर्षों से टैक्स न भरने वाले डिफॉल्टरों से भी टैक्स वसूलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

मुंबई में 922000 प्रॉपर्टी धारकों को बिल
इस साल प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य 6650 करोड़ रुपये है। इसके लिए मुंबई के 9,22,000 प्रॉपर्टी धारकों को बिल भेजे जा चुके हैं। अप्रैल से सितंबर 2024 तक के भुगतान की आखिरी तारीख 12 दिसंबर है। वहीं अक्तूबर से मार्च 2025 तक का टैक्स 31 दिसंबर 2024 तक भरना है। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक का टैक्स एडवांस में लिया जाएगा। यह नियम है। अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 4500 (संशोधित) करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया था। बीएमसी ने लक्ष्य से अधिक 4689 करोड़ रुपये की वसूली की थी। बता दें कि बीएमसी ने वर्ष 2022-23 में 4,800 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा था। इसके मुकाबले लक्ष्य से ज्यादा 5575 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।

बीएमसी की कमाई का प्रमुख साधन
अधिकारी ने कहा कि यदि प्रॉपर्टी धारक बिल का भुगतान समय पर नहीं करते हैं तो हर महीने टैक्स पर अतिरिक्त दो प्रतिशत का ब्याज जुर्माना के रूप में भरना होगा। अधिकारी ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बार-बार नोटिस भेजकर टैक्स भरने के लिए कहा जाता है, लेकिन लोग समय पर टैक्स नहीं भरते हैं। ऑक्ट्रॉय बंद होने के बाद बीएमसी की आय का प्रमुख साधन प्रॉपर्टी टैक्स रह गया है।

बीएमसी नहीं उठा पाती कड़े कदम
जहां बीएमसी प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों से बकाया वसूलने के लिए उन पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दे रही है, वहीं जब्त संपत्तियों की नीलामी करने में अब तक विफल रही है। पिछले 10 से 12 साल में जब्त 3756 संपत्तियों की नीलामी नहीं हुई है। इस संबंध में कुछ कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं, लेकिन बीएमसी की उदासीनता भी इसके लिए एक बड़ा कारण है। बीएमसी छोटे बकायेदारों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए योजना बनाती है, लेकिन वर्षों से करोड़ों बकाया न भरने वालों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठा पाती । इसके पीछे राजनीति और प्रशासनिक दबाव भी एक कारण माना जाता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation