• Latest
  • Trending

वित्त-बीमा बैंकिंग संशोधन विधेयक पारित

December 6, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वित्त-बीमा बैंकिंग संशोधन विधेयक पारित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 को लोक सभा में मंजूरी मिल गई। इस विधेयक का उद्देश्य निवेशकों के हितों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना, ग्राहक शिकायत और बैंकों के संचालन मानकों में सुधार लाना है।
विधेयक में बैंकों से संबंधित 19 संशोधन का प्रस्ताव किया गया है। इनमें भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, बैंकिंग नियमन अधिनियम और बैंकिंग कंपनी (अधिग्रहण और अंडरटेकिंग का हस्तांतरण) कानून में संशोधन शामिल हैं।

विधेयक पेश करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘प्रस्तावित विधेयक में संचालन मानकों में सुधार, बैंकों द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक को रिपोर्टिंग में निरंतरता प्रदान करना, जमाकर्ताओं और निवेशकों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लेखा गुणवत्ता में सुधार करना और सहकारी बैंकों के चेयरमैन तथा पूर्णकालिक निदेशकों को छोड़कर अन्य निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाना शामिल है।’

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

राज्यसभा में विधेयक के पारित होने पर यह कानून बन जाएगा। इसमें बैंकिंग नियमन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में संशोधन का प्रस्ताव किया गया है ताकि बैंक के खाताधारकों को अपने खाते में अधिकतम 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति होगी। अभी ग्राहक केवल एक नॉमिनी बना सकते हैं। यह सुविधा मिलने से कानूनी उत्तराधिकारियों के लिए जटिलता कम होगी।

खाताधारक या लॉकर धारक के साथ ही एकमात्र नॉमिनी की भी मृत्यु होने की स्थिति में उत्तराधिकारी को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
सीतारमण ने कहा, ‘जमाकर्ता बारी-बारी से या एक बार में ही चार नॉमिनी बना सकते हैं जबकि लॉकर के लिए बारी-बारी नॉमिनी बनाने का ही विकल्प उपलब्ध होगा।’

बारी-बारी से नॉमिनी बनाने पर यह सुनिश्चित होगा कि यदि पहला नॉमिनी मौजूद नहीं है तो उसके बाद वाला नॉमिनी प्रभावी हो जाएगा। इससे निरंतरता बनी रहेगी और कानूनी उत्तराधिकारियों के लिए जटिलताएं कम होंगी।

भारतीय स्टेट बैंक कानून और बैंकिंग कंपनीज (अधिग्रहण एवं अंडरटेकिंग हस्तांतरण) कानून में संशोधन से बिना दावे वाले शेयर, ब्याज और बॉन्ड की राशि को निवेशक शिक्षा एवं सुरक्षा कोष में हस्तांतरित करने की सुविधा होगी। वर्तमान में सरकारी बैंकों में केवल बिना दावे वाले लाभांश को ही इस कोष में हस्तांतरित करने का प्रावधान है।

बैंकिंग नियमन कानून में संशोधन ‘महत्वपूर्ण हित’ को नए सिरे से परिभाषित करता है जिससे शेयरधारिता की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़कर 2 करोड़ रुपये हो जाएगी। इसमें नियामकीय अनुपालन के लिए बैंकों को वित्तीय आंकड़ों की सूचना देने की तिथियों को बदलकर हर महीने की 15वीं और आखिरी तारीख करने की बात कही गई है। मौजूदा समय में बैंकों को हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को यह सूचना भेजनी होती है।
विधेयक में सहकारी बैंकों के निदेशकों (चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक को छोड़कर) के कार्यकाल को मौजूदा 8 साल से बढ़ाकर 10 साल करने का भी प्रस्ताव है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation