• Latest
  • Trending

पीएम आवास योजना में अब महिलाएं होंगी 100 फीसदी मालिक

November 29, 2024
pasport

अमेरिका का फॉर्म अब सिर्फ़ ऑनलाइन

August 12, 2026
jewellery shop india

सोना फिर चढ़ा, तेल नब्बे डॉलर के पास

August 12, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सवा करोड़ घर मंज़ूर, अब ज़मीन की बारी

August 12, 2026
monsoon

राजस्थान और एमपी में बारिश का रेड अलर्ट

August 12, 2026
farmer

दस करोड़ किसान आईडी, अब आगे क्या

August 12, 2026
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
Wednesday, August 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम आवास योजना में अब महिलाएं होंगी 100 फीसदी मालिक

नारी सशक्तिकरण के लिए योजना के दूसरे चरण का सर्वे शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 29, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत दूसरे चरण का सर्वे शुरू हो रहा है। ग्रामीण आवास योजना को सशक्तिकरण के हथियार में बदलते हुए केंद्र सरकार का लक्ष्य गरीबों के लिए बनाए जा रहे घरों का शत-प्रतिशत स्वामित्व महिलाओं को सुनिश्चित करना है। पीएमवाई (ग्रामीण) के दूसरे चरण में सरकार इस अनिवार्य शर्त को सख्ती से लागू करेगी कि मकान लाभार्थी परिवारों की महिला सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड किए जाएं।

पीएमएवाई (ग्रामीण) में ‘महिला स्वामित्व’ और ‘संयुक्त स्वामित्व’ का विकल्प है। वहीं, सब्सिडी वाले घरों के निर्माण में ‘केवल पुरुषों’ के रजिस्ट्रेशन को खारिज कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के कारण इस योजना में स्वीकृत घरों में से 74% का स्वामित्व अकेले या संयुक्त रूप से महिलाओं के पास है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य दूसरे चरण में महिलाओं को 100% स्वामित्व प्रदान करना है।

YOU MAY ALSO LIKE

अमेरिका का फॉर्म अब सिर्फ़ ऑनलाइन

सोना फिर चढ़ा, तेल नब्बे डॉलर के पास

योजना को 8 साल हुए पूरे
पीएमएवाई के आठ साल पूरे हो गए हैं। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में आगरा में लॉन्च किया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय दूसरे चरण के लाभार्थियों की पहचान करने के लिए एक नया सर्वेक्षण आवास-प्लस 2024 शुरू कर रहा है। इसमें ‘स्वयं सर्वेक्षण’ का प्रावधान है, ताकि सर्वेक्षणकर्ताओं की तरफ से छोड़े गए परिवारों की अक्सर सुनी जाने वाली शिकायतों को दूर किया जा सके। इस विकल्प में इच्छुक व्यक्ति को ‘फेस-बेस्ट ऑथेंटिकेशन’ के लिए अपनी फोटो और एप पर अन्य जानकारी को अपलोड करना होगा।

सर्वे में 10 मानदंड
सर्वेक्षण में 10 मानदंड हैं। इनके आधार पर कोई इच्छुक व्यक्ति इस योजना के तहत पात्र बनेगा जबकि सरकार के पास 1.2 करोड़ लाभार्थियों की तैयार सूची है। सर्वेक्षण 2024-29 तक दूसरे चरण के लिए दो करोड़ लक्ष्य को पूरा करने के लिए शेष 80 लाख व्यक्तियों की पहचान करेगा। हालांकि, पहचाने गए सरप्लस नाम भविष्य के लिए सूची में होंगे। लाभार्थियों की मूल सूची एसईसीसी 2011 पर आधारित थी। इसके बाद इसे ‘आवास-प्लस 2018’ सर्वेक्षण के माध्यम से अपडेट किया गया था।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों को 30 नवंबर तक सर्वेक्षण पूरा करने और 31 दिसंबर तक पात्र परिवारों के लिए आवास स्वीकृत करने का निर्देश दिया है। सरकार ने मकानों का निर्माण पूरा करने के लिए एक वर्ष का लक्ष्य रखा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation