• Latest
  • Trending

गर्भावस्था में वायु प्रदूषण बढ़ने से आटिज्म का खतरा

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गर्भावस्था में वायु प्रदूषण बढ़ने से आटिज्म का खतरा

बचपन के शुरुआती दिनों में पीएम 2.5 के संपर्क में आने से 64 प्रतिशत बढ़ जाता है बीमारी का खतरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गर्भावस्था की अंतिम तिमाही या बचपन के शुरुआती दिनों को मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से बच्चों में आटिज्म का खतरा काफी बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने पहले प्रकाशित अध्ययनों की समीक्षा की और पाया कि सामान्य वायु प्रदूषक, जिनमें महीन कण पदार्थ (पीएम 2.5) और नाइट्रोजन आक्साइड शामिल हैं, जटिल जैविक प्रक्रियाओं को ट्रिगर कर सकते हैं जो मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

इस बारे में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा अध्ययन किया गया। इस अध्ययन को एनवायरनमेंटल रिसर्च लेटर्स पत्रिका में अध्ययन प्रकाशित किया गया। इसमें पाया गया कि बचपन के शुरुआती दिनों में प्रति क्यूबिक मीटर हवा में 10 माइक्रोग्राम पीएम 2.5 के संपर्क में आने से आटिज्म का खतरा 64 प्रतिशत बढ़ जाता है। जन्म से पहले की अवधि में खासकर गर्भावस्था की तीसरी तिमाही के दौरान इसी संपर्क में आने से खतरा 31 प्रतिशत बढ़ जाता है। यरूशलम के हिब्रू विश्वविद्यालय के हैथम अमल और ब्रेन मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के वरिष्ठ लेखक ने कहा, आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसआर्डर सहित विभिन्न प्रकार के न्यूरोलाजिकल विकार इस पर्यावरणीय कारक से जुड़े हो सकते हैं। अमल ने कहा, प्रसवपूर्व विकास और बचपन के शुरुआती दिनों में जब महत्वपूर्ण न्यूरो डेवलपमेंटल प्रक्रियाएं होती हैं, तब जोखिम का समय महत्वपूर्ण प्रतीत होता है। अमल के अनुसार, अध्ययन ने यह भी सुझाव दिया कि आटिज्म के लिए आनुवंशिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति वायु प्रदूषण के खतरे के हानिकारक प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने प्रमुख जैविक मार्गों की पहचान की, जिसके माध्यम से वायु प्रदूषण आटिज्म विकसित होने के खतरे को प्रभावित कर सकता है, जिसमें नाइट्रिक आक्साइड के संपर्क में आने से होने वाला नाइट्रोसेटिव तनाव शामिल है। अध्ययन के अनुसार, ऐसे अन्य जैविक मार्गों में मस्तिष्क में सूजन, आक्सीडेटिव तनाव और अंतःस्रावी (हार्मोन) प्रणाली में हस्तक्षेप शामिल है। टीम ने यह भी पाया कि छोटे कण, विशेष रूप से पीएम 2.5 और नाइट्रिक आक्साइड उत्पाद प्लेसेंटा को पार कर सकते हैं और भ्रूण के मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकते हैं, जो विशेष चिंता का विषय था। लेखकों ने कहा कि इस खोज ने अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं।
क्या है आटिज्मः आटिज्म एक न्यूरो डेवलपमेंटल डिसआर्डर है, जिसमें बच्चा दोहराव वाला व्यवहार करता है और सामाजिक कौशल प्रभावित होता है। इसके शुरुआती लक्षण जैसे कि गैर मौखिक संचार में कठिनाई और आंख के संपर्क से बचना एक से दो साल की उम्र में ही दिखाई देती है। इसमें बच्चा या ठीक प्रकार से अपनी बात को दूसरों के सामने रखने और खुद को एक्सप्रेस करने की क्षमता खो देता है। इस बीमारी में दूसरे के व्यवहार और अभिव्यक्ति को समझने की क्षमता कम हो जाती है। इससे पीड़ित लोगों में सामान्य रूप से व्यवहार करने में समस्या होती है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation