• Latest
  • Trending

बचपन में चीनी का अधिक सेवन बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बचपन में चीनी का अधिक सेवन बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनियाभर में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। यह खास दिन हर साल इस रोग की गंभीरता को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य पर मधुमेह के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मधुमेह की रोकथाम, निदान और उपचार को मजबूत करने के अवसरों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। ज्यादातर लोग इस बात को जानते हैं कि आहार में जरूरत से ज्यादा चीनी न सिर्फ वयस्कों को बल्कि छोटे बच्चों की सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि बच्चे के लिए मधुमेह के जोखिम की शुरूआत अपनी मां के गर्भ में आने पर ही हो जाती है। जिसके बाद बच्चों के लिए भी सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी हो जाती है। शैल्बी सनार इंटरनेशनल हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन एंड डायबिटोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड और कंसलटेंट डॉ. शिवम, कहते हैं कि बच्चों में भी संतुलित पोषण को महत्व देना जरूरी है, उनके आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन से भरपूर आहार जैसे पोल्ट्री, फिश, बीन्स और नट्स को शामिल करना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित कर बच्चों की सेहत को अच्छा बनाए रखा जा सकता है। ऐसा करके आप उनमें खान-पान की अच्छी आदतें विकसित करते हैं। जिससे भविष्य में उन्हें लाइफस्टाइल से जुड़े रोग जैसे मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कम बना रहता है। आहार में प्रोसेस्ड फूड को कम करने से चीनी की मात्रा खुद ही कम हो जाती है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

आहार में अतिरिक्त चीनी क्या है
साधारण भाषा में कहें तो चीनी का उपयोग खाने-पीने की चीजों में मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह बाजार में मिलने वाले या घर में बने खाद्य पदार्थों में शामिल की जाती है। चीनी का अर्थ सिर्फ व्हाइट शुगर से ही नहीं है, फलों के रस, सिरप में भी मिठास होती है। अगर आप अपने बच्चे को सादा दूध, दही, साबुत फल या सब्जियां दे रहे हैं तो अतिरिक्त चीनी का जोखिम कम हो जाता है। बच्चों में ज्यादा चीनी का सेवन करने से दांत भी खराब हो सकते हैं। जिसका असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है और व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ता है।

बच्चे के आहार में चीनी की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए टिप्स
जूस और चीनी युक्त पेय पदार्थों का सीमित सेवन बच्चे को कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ देने से पहले उसी बोतल का लेबल पढ़कर चेक करें, कि उसमें चीनी की मात्रा कितनी है। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर जूस में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है जबकि पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। बच्चों को ऐसे पेय पदार्थ सीमित मात्रा में ही दें।

प्रोसेस्ड अनाज और स्नैक्स से बचें
जब आप बच्चे को प्रोसेस्ड फूड का नाश्ता करने के लिए देते हैं, तो उसमें पोषण की मात्रा न के बराबर होती है। बच्चों को इन्हें देने से पहले इनके ऊपर लिखे शुगर कंटेंट की मात्रा को जरूर पढ़ लें। योगहर्ट और स्नैक्स, जिन्हें सेहतमंद कहा जाता है, उनमें भी चीनी की अतिरिक्त मात्रा हो सकती है।

बच्चे को सब्जियां व फल खाने की आदत डालें
पेस्ट्री या कैंडी की जगह प्राकृतिक आहार हमेशा बेहतर विकल्प होते हैं। इसके लिए उन्हें केला, मौसमी फल जैसे आम आदि खाने की आदत डालें। बच्चों के टेस्ट के लिए पास्ता या नूडल्स बनाते समय उनमें भी कई तरह की हरी सब्जियों को शामिल करें।

गर्भवती महिलाओं को सलाह
अगर आप मां बनने वाली हैं तो अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट की सही मात्रा और पौष्टिक चीजों को शामिल करें। ऐसा करके आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल रख सकती हैं। फलों में प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए चीनी युक्त खाद्य पदार्थों की जगह एक बाउल रोजाना मौसमी फलों का सेवन करें। । फाइबर का भरपूर मात्रा में सेवन करें। इसके लिए आहार में ब्राउन राईस, साबुत ओट्स, मिलेट और अन्य साबुत अनाज एवं दालों को डाइट में शामिल करें। एक बार में एक कप से ज्यादा दूध न पिएं, ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को मिठाइयों का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी जगह कोई हेल्दी स्नैक्स डाइट में शामिल करें। एक साथ पेट भरकर खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं, इससे ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ेगा।

याद रखें, सेहतमंद जीवनशैली अपनाने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए छोटे-छोटे प्रयासों से शुरूआत करें, जो आपके और आपके होने वाले बच्चे, दोनों के लिए फायदेमंद होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation