• Latest
  • Trending

पाकिस्तान में आतंकी हमलों को लेकर फूट रहा चीनियों का गुस्सा

November 22, 2024
Calcutta High Court

‘सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं टीटीई’

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो के दुरुपयोग पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो के दुरुपयोग पर जताई चिंता

July 27, 2026
दो से ज्यादा बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर रोक की संवैधानिक वैधता पर सवाल

दो से ज्यादा बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर रोक की संवैधानिक वैधता पर सवाल

July 27, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

सरकार तय करेगी हवाई किराया, रेगुलेट करने के नियम तैयार

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का त्रिभाषा नीति पर रोक से इन्कार

July 27, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

आसमान में भारत का दम: जहाज तो हैं, पर उड़ाने वाले कहां?

July 27, 2026
भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

July 27, 2026
भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

July 27, 2026
रूस ने 'सुदर्शन चक्र' के लिए एस-500 तकनीक पर भारत को दिया बड़ा ऑफर

रूस ने ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए एस-500 तकनीक पर भारत को दिया बड़ा ऑफर

July 27, 2026
दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

July 27, 2026
रेल

भारत-नेपाल के बीच सीधे रेल कार्गो सेवा का शुभारंभ

July 27, 2026
मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

घरेलू हवाई यातायात में जून में 12 फीसदी की गिरावट

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाकिस्तान में आतंकी हमलों को लेकर फूट रहा चीनियों का गुस्सा

पाक सैनिकों पर भरोसा नहीं, क्या जिनपिंग भेजेंगे आर्मी?

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अलगवावादियों के हमलों में चीनी नागरिकों की मौत के बाद चीनी राष्ट्रपति पर अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दबाव बढ़ने लगा है। बीजिंग के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पाकिस्तान में तैनात चीनी नागरिक अब पाकिस्तान में एक पल भी रुकने को तैयार नहीं हैं। पिछले दिनों शहबाज शरीफ सरकार ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती का वादा किया था, लेकिन पाकिस्तान में मौजूद चीनियों को पाकिस्तानी सेना पर भी भरोसा नहीं है।

पाकिस्तान में मौजूद चीनी व्यवसायी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर लगातार सुरक्षा इंतजाम को लेकर दबाव बना रहे हैं। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों के सामने आने वाली चुनौती को बताते हुए एक चीनी व्यवसायी ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि ‘हमें भरोसा नहीं है कि पाकिस्तानी सैनिक हमें सुरक्षित रखेंगे।’ चीनी व्यवसायी ने इसकी जगह चीनी सैनिकों की तैनाती की मांग की। चीनी बिजनेसमैन ने कहा कि कई चीनी पाकिस्तान को छोड़कर जाना चाहते हैं क्योंकि यहां इतने अवसर नहीं हैं और ‘सुरक्षा खराब है’।

YOU MAY ALSO LIKE

आसमान में भारत का दम: जहाज तो हैं, पर उड़ाने वाले कहां?

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

अक्टूबर में हुआ था चीनी कामगारों पर हमला
हाल के दिनों में पाकिस्तान में चीनी कामगारों पर हुए कई घातक हमलों ने इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच रिश्तों को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते अक्टूबर में कराची एयर पोर्ट के बाहर कार बम विस्फोट के बाद हुआ था। हमले में चीन के निवेशकों और चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं से जुड़े इंजीनियरों को निशाना बनाया गया था। टारगेटेड अटैक में दो चीनी कामगारों की मौत हो गई थी।

अंदर से लीक हुआ था इंजीनियरों का कार्यक्रम
कराची बम विस्फोट की तीव्रता और घटना की जांच ने बीजिंग को खासा नाराज कर दिया है। इसमें थाईलैंड से पाकिस्तान लौट रहे इंजीनियरों के यात्रा कार्यक्रम और मार्ग का विवरण हासिल करने में एक अंदरूनी सूत्र की भूमिका का खुलासा हुआ है। इस विस्फोटो को बीजिंग ने पाकिस्तानी एजेंसियों की एक बड़ी सुरक्षा नाकामी के रूप में देखा और भविष्य के लिए एक संयुक्त सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम की वकालत की जिसके तहत चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए वह अपने कर्मी तैनात कर सके।

चीन चाहता है अपनी सुरक्षा तैनाती
सूत्रों के अनुसार, बीजिंग का प्रस्ताव पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग की पाकिस्तान यात्रा के दौरान सामने रखा गया था। ली कियांग एक दशक से भी अधिक समय में पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले चीनी पीएम थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत किया था। ऐसा माना जा रहा है कि बंद दरवाजों के पीछे हुई बैठकों के बाद, पाकिस्तान की धरती पर अपने सुरक्षा कर्मियों को रखने के चीन के प्रस्ताव को अंततः स्थानीय सरकार से मंजूरी मिल सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation