• Latest
  • Trending

अफ्रीका के लिए अहम डिफेंस सप्लायर के रूप में उभर रहा भारत

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अफ्रीका के लिए अहम डिफेंस सप्लायर के रूप में उभर रहा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पीएम माेदी की नाइजीरिया यात्रा से भारत और सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी देश के बीच रक्षा संबंधों को मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। दोनों देशों की बीच रक्षा क्षेत्र में अहम भागीदारी की उम्मीद है। नाइजीरिया छोटे हथियार, गोलाबारूद और बख्तरबंद वाहनों जैसे क्षेत्रों में साझेदारी का इच्छुक है।

कई साल से नाइजीरिया को आर्मी ट्रेनिंग
मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि यह यात्रा इस वर्ष की शुरुआत में रक्षा उद्योग प्रतिनिधिमंडल की लागोस यात्रा के बाद हुई है। इसमें नाइजीरियाई राष्ट्रपति की भारत से हथियार खरीदने में रुचि के बाद व्यापार के अवसरों का पता लगाया गया था। नाइजीरिया के सैन्य नेतृत्व को दशकों से भारत में ट्रेनिंग दी गई है। हाल के वर्षों में दोनों पक्षों ने घनिष्ठ रक्षा संबंध बनाए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया रवाना होने से पहले एक बयान में कहा था कि राष्ट्रपति बोला अहमद के निमंत्रण पर, यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा होगी। नाइजीरिया पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है। पीएम मोदी ने कहा था कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है।

भारत बन रहा प्रमुख डिफेंस सप्लायर
प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत मिस्र, अल्जीरिया, मोरक्क ो, तंजानिया और मोजाम्बिक को रक्षा आपूर्ति करने के साथ अफ्रीका के लिए एक प्रमुख डिफेंस सप्लायर के रूप में उभर रहा है। सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने नाइजीरिया को अपने स्वदेशी प्रचंड अटैक लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर की पेशकश की है।

एचएएल के अलावा नाइजीरिया गए इस विशाल प्रतिनिधिमंडल में सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी रक्षा कंपनियां और निजी कंपनियां शामिल थीं। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत अर्थ मूवर्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, गोवा शिपयार्ड, एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया, एलएंडटी, भारत फोर्ज और एमकेयू लिमिटेड शामिल थीं।

डिफेंस पार्टनरशिप बढ़ाने पर फोकस
दल ने नाइजीरिया के साथ साझेदारी के नए रास्ते तलाशने और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। दोनों देशों ने अपने नौसैनिक सहयोग को मजबूत किया है, खासकर गिनी की खाड़ी में, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है। भारतीय नौसेना के जहाज सुमेधा समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और समुद्री डकैती से निपटने के लिए अक्टूबर 2023 में लागोस में एक बंदरगाह पर भेजा गया। यात्रा के दौरान, दोनों समुद्री एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों, पेशेवर बातचीत और अंतर-संचालन में सुधार के लिए योजना सम्मेलनों में भाग लिया।

दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग
दोनों पक्षों के बीच नौसैनिक सहयोग में संयुक्त अभ्यास, सूचना साझाकरण और समुद्री साझेदारी अभ्यास शामिल हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह साझेदारी भारत और नाइजीरिया की समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और एक-दूसरे की नौसैनिक क्षमताओं का समर्थन करने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जैसा कि पहले उल्लेखित लोगों ने कहा है। भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान और सहयोगी पहल की बात चल रही है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति को कलश का उपहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को एक सिलोफर पंचामृत कलश उपहार में दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह कलश महाराष्ट्र के कोल्हापुर की परंपरागत कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation