• Latest
  • Trending

भूख और गरीबी से लड़ने के लिए किया समझौता

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भूख और गरीबी से लड़ने के लिए किया समझौता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

रियो डी जेनेरियो। गरीबी और भूख से लड़ने के लिए वैश्विक गठबंधन बनाने के समझौते के साथ ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन हुआ। अपने आरंभिक भाषण में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव दुनिया भर में देखे जा सकते हैं। उन्होंने दुनिया के तापमान में वृद्धि और गरीबी को दूर करने के लिए नेताओं से कार्रवाई करने का आह्वान किया। लूला ने कहा कि जो गठबंधन शुरू किया है, वह भूख और गरीबी को मिटाने के वैश्विक प्रयासों का समन्वय करता है। लूला ने कहा कि भूख और गरीबी अभाव या प्राकृतिक घटनाओं का परिणाम नहीं है।

बाइडन का अमेजन फंड में अतिरिक्त 50 मिलियन डॉलर देने का वादा
सामाजिक समावेशन और भुखमरी तथा गरीबी के खिलाफ लड़ाई पर आयोजित सत्र में जलवायु परिवर्तन पर बड़े वादे किए गए। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रमुख जलवायु पहलों की घोषणा की। बाइडन ने अमेजन फंड में योगदान के रूप में अतिरिक्त 50 मिलियन डॉलर देने का वादा किया। अमेरिका ने पहले 50 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

हमें शांति के लिए कदम बढ़ाना चाहिए: गुटेरस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने जी-20 देशों से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए नेतृत्व करने का आग्रह किया, जिसमें गाजा, लेबनान, यूक्रेन और सूडान जैसे युद्धग्रस्त क्षेत्रों में शांति स्थापित करना शामिल है। गुटेरेस ने कहा कि शांति के लिए मिलकर कदम बढ़ाना चाहिए।

संस्थाओं में बदलाव ज़रूरी: मोदी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 समिट में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार उनकी यहां राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात हुई।

– पीएम ने कहा, जिस तरह हमने अफ्रीकी संघ को सदस्यता देकर ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद की, उसी तरह वैश्विक शासन की संस्थाओं में भी सुधार करेंगे।

– भारत में पिछले साल आयोजित जी20 का विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ इस समिट में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि पिछले साल था।

– पीएम ने कहा, हम भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन के लिए ब्राजील की पहल का समर्थन करते हैं। हमने बीते 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

भूख-गरीबी सियासी निर्णयों का नतीजा : लूला डिसिल्वा
गरीब परिवार में जन्मे और धातुकर्मी संघ का गठन करके राजनीति में कदम रखने वाले ब्राजीलियाई राष्ट्रपति डिसिल्वा ने कहा, भूख व गरीबी किसी अभाव या प्राकृतिक घटनाओं का नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा होती हैं। इन्हें मिटाने के लिए वैश्विक प्रयासों के समन्वय के लिए गठबंधन की पहल को अफ्रीकी व यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

मोदी-शी में जो सहमति बनी, लागू करेंगे : चीन
चीन ने कहा कि वह रूस में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बनी आम सहमति लागू करने को तैयार हैं। दोनों नेताओं ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाली बाकी जगहों से सैनिकों की वापसी और वहां गश्त पर करार का सपोर्ट किया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation