• Latest
  • Trending

कनाडा के सबसे अमीर भारतीय ‘कैनेडियन वॉरेन बफे’

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा के सबसे अमीर भारतीय ‘कैनेडियन वॉरेन बफे’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कनाडा में सबसे धनी भारतीय प्रेम वत्स हैं। काम के प्रति समर्पण, व्यावसायिक कौशल और एक मजबूत शैक्षिक पृष्ठभूमि के दम पर उन्होंने दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह टोरंटो की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के चेयरमैन और सीईओ हैं। 97 अरब डॉलर की इस कंपनी का बिजनेस नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, एशिया और वेस्ट एशिया तक फैला है। वत्स को ‘कनाडा के वॉरेन बफे’ के नाम से जाना जाता है। जनवरी 2020 में उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

फेयरफैक्स को बुलंदियों पर पहुंचाया
फाइनेंस में वत्स का करियर 1974 में कन्फेडरेशन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में शुरू हुआ। वहां उन्होंने स्टॉक पोर्टफोलियो को मैनेज किया और निवेश पर रिसर्च की। वहां उन्होंने फाइनेंस और इंश्योरेंस इंडस्ट्री की बारीकियां सीखीं। इस कंपनी में कुछ साल काम करने के बाद उन्होंने निवेश प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए हैम्ब्लिन वत्स इन्वेस्टमेंट काउंसिल लिमिटेड की स्थापना की। साल 1985 में उन्होंने टोरंटो स्थित फाइनेंशियल सर्विस कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स का नियंत्रण हासिल किया। यह उनका प्राइमरी बिजनेस वेंचर बन गया।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

वत्स की लीडरशिप में फेयरफैक्स ने दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति की। इस दौरान कंपनी की एसेट्स 31 अरब डॉलर तक पहुंची और निवेशकों को सालाना लगभग 20% का रिटर्न मिलता रहा। टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स कनाडा में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में एक अहम कंपनी है। वत्स की निवेश की शैली और रणनीति बफे की तरह है।

नेटवर्थ के मामले में प्रेम वत्स भले ही मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के सामने कहीं नहीं टिकते हैं लेकिन, उनकी सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उन्हें कनाडा में ही नहीं बल्कि भारत में भी उचित सम्मान हासिल है। उन्होंने भारत में भारी निवेश किया है और अगले 4-5 साल में इसे दोगुना करने की योजना बनाई है।

एक नजर प्रेम वत्स के कनाडा के सबसे अमीर भारतीय बनने पर
वत्स का जन्म 5 अगस्त 1950 को हैदराबाद में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 1971 में प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसके बाद कनाडा चले गए। वहां उन्होंने वेस्टर्न ओंटारियो यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। इस शिक्षा ने उन्हें एक ऐसा करियर शुरू करने में मदद की जिसने उन्हें कनाडा की प्रमुख वित्तीय हस्तियों में शामिल कर दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation