• Latest
  • Trending
Score of 67 toppers in NEET UG is 720/720, 14 girls also included.

दुष्कर्म जैसे अपराधों की कार्यवाही रद करने से पहले समझौतों को परखें कोर्ट

November 22, 2024
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

July 27, 2026
सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

July 27, 2026
न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

July 27, 2026
Railway Apprentice Recruitment 2026

10वीं पास के लिए रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती

July 27, 2026
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

July 27, 2026
उत्तर मध्य रेलवे ने 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर होगी भर्ती

July 27, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

July 27, 2026
फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

July 27, 2026
‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

बिहार के 2 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 80 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
neet-exam

नीट-यूजी का रिजल्ट घोषित, 20 लाख परीक्षार्थियों में से 11.21 लाख क्वालिफाई

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुष्कर्म जैसे अपराधों की कार्यवाही रद करने से पहले समझौतों को परखें कोर्ट

- शीर्ष अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट का आदेश रद कर मामला वापस भेजा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
Score of 67 toppers in NEET UG is 720/720, 14 girls also included.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दुष्कर्म जैसे गैर-समझौते योग्य अपराधों की कार्यवाही को रद करने की याचिका पर विचार करने से पहले हाईकोर्ट को पीड़ित और आरोपी के बीच समझौते को वास्तविकता के बारे में खुद को संतुष्ट करना चाहिए। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट के 29 सितंबर, 2023 के आदेश के खिलाफ एक दुष्कर्म पीड़िता की याचिका को स्वीकार कर लिया। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश को रद कर दिया और मामले को वापस हाईकोर्ट को भेज दिया।

पीठ ने कहा कि कार्यवाही को रद करने का निर्णय और आदेश बरकरार नहीं रखा जा सकता। इस मामले में एक ही दिन दो हलफनामे दिए गए, जो हाईकोर्ट के लिए हलफनामों पर कार्रवाई करने से पहले बहुत सतर्क रहने का एक और कारण होना चाहिए था। पीठ ने कहा कि वास्तविक समझौते के अस्तित्व से अदालत के संतुष्ट हुए बिना कार्यवाही रद करने की याचिका आगे नहीं बढ़ सकती। पीठ ने कहा, यदि हाईकोर्ट पाता है कि वास्तव में अपीलकर्ता और दूसरे प्रतिवादी के बीच समझौता हुआ था, तो हाईकोर्ट को इस प्रश्न पर विचार करना होगा कि क्या सीआरपीसी की धारा 482 या संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत शक्ति का प्रयोग समझौते के आधार पर आपराधिक कार्यवाही को रद करने के लिए किया जा सकता है। महिला हाईकोर्ट के उस आदेश से व्यथित थी, जिसमें आपराधिक कार्यवाही को इस निर्देश के साथ रद कर दिया गया था कि अत्याचार अधिनियम के तहत अपीलकर्ता को ओर से प्राप्त मुआवजा संबंधित अथॉरिटी को वापस किया जाना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

समझौते के तहत पति को मिले थे तीन लाख
हाईकोर्ट ने आईपीसी की धारा 376 (2) (एम) और 506 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (आत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 को विभिन्न धाराओं के तहत महिला की ओर से अपने नियोक्ता के खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को आरोपी द्वारा समझौता और महिला के पति को तीन लाख रुपए के भुगतान के आधार पर की गई याचिका पर रद कर दिया था।

महिला के वकील ने दावा किया कि वह (महिला) अशिक्षित है और उसे बिना बताए ही संदिग्ध परिस्थितियों में टाइप किए गए हलफनामों पर अंगूठे के निशान लिए गए हैं। पीठ ने कहा, जब अनपढ़ व्यक्ति अंगूठे के निशान लगाकर ऐसे हलफनामों की पुष्टि करते हैं तो आमतौर पर यह पुष्टि होनी चाहिए कि हलफनामे की सामग्री की पुष्टि करने वाले व्यक्ति को इसकी जानकारी दी गई है।

समझौते के अस्तित्व के बारे में संतुष्ट होना जरूरी
पीठ ने कहा, यदि अदालत वास्तविक समझौते के अस्तित्व के बारे में संतुष्ट है, तो विचार करने वाला दूसरा प्रश्न यह है कि क्या मामले के तथ्यों में रद करने की शक्ति का प्रयोग किया जाना चाहिए। पीठ ने कहा कि भले ही पीड़िता की ओर से समझौते को स्वीकार करने का हलफनामा रिकॉर्ड में हो, लेकिन गंभीर अपराधों और खासकर महिलाओं के खिलाफ मामलों में पीड़िता की व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मौजूदगी सुनिश्चित करना हमेशा उचित होता है कि अदालत सही तरीके से जांच कर सके कि क्या कोई वास्तविक समझौता हुआ है

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation