• Latest
  • Trending

जेवर एयरपोर्ट को जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के साथ बसेगा नया शहर

November 22, 2024
monsoon

पहाड़ों पर फिर चेतावनी: मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट दिया

July 27, 2026
neet-exam

शिक्षा मंत्रालय में नया चेहरा, अदालत में सुधार की परीक्षा: भरोसा लौटाने की कोशिश तेज़

July 27, 2026
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट को जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के साथ बसेगा नया शहर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

फरीदाबाद। जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के साथ पलवल इलाके में एक नया शहर बसाने की प्लानिंग है। इसलिए सरकार ने 19 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल कर लिया है। ये 19 गांव पलवल सीमा में आते हैं। खास बात यह है कि ये गांव केजीपी, ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए गुजर रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पास स्थित हैं। इसलिए यहां पर एक नया शहर बसाने की प्लानिंग मास्टरप्लान 2041 में शुरू कर दी गई है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी इसको लेकर पूरा खाका तैयार कर रही है। इससे फरीदाबाद व पलवल दोनों को फायदा होगा।

व्यापार की दृष्टि से बसेगा नया शहर
एफएमडीए मास्टर प्लान 2041 बना रहा है। इसके मुताबिक एक्सप्रेसवे के साथ और यमुना किनारे लगते हुए गांवों को शामिल करने की दिशा में काम चल रहा है। पिछले साल बोर्ड की बैठक में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने यमुना किनारे कुछ गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल करने की बात कही थी। इसी कड़ी में पलवल के 19 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल कर विकास का खाका तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। अगर जेवर एयरपोर्ट को जाने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार हो गया तो ये व्यापार के नजरिये से यूपी और हरियाणा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यमुना पार करते ही एयरपोर्ट होने से इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं रिहायशी सेक्टर भी बसेंगे। इसलिए इन 19 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल किया गया है। इन कंट्रोल एरिया में शामिल हुए गांवों की खास बात ये है कि ये जेवर एयरपोर्ट को जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से नजदीक होने के साथ साथ केजीपी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास भी है।

YOU MAY ALSO LIKE

पहाड़ों पर फिर चेतावनी: मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट दिया

शिक्षा मंत्रालय में नया चेहरा, अदालत में सुधार की परीक्षा: भरोसा लौटाने की कोशिश तेज़

कंट्रोल एरिया घोषित
पलवल के 19 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल किया गया है। ये गांव यमुना के काफी नजदीक हैं। इनमें मुख्य रूप से पलवल जिले के शेखपुर, नंगलिया, झुप्पा, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, सोलड़ा, भोलड़ा, दोस्तपुर, गुरावड़ी, चांदहट, रहीमपुर, प्रह्लादपुर, राजपुर खादर, जे थंथरी, बलई, मकसूदपुर, हंसापुर, जेबाबाद खरेली, भूड़, शेखपुर शामिल हैं। वहां पर विकास का खाका खींचा जाएगा और एक नए शहर को विकसित करने की दिशा में काम होगा। एफएमडीए के प्लानिंग से जुड़े एडवाइजर सुधीर चौहान ने बताया कि पलवल के कुछ गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल कर लिया गया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी हो चुका है। इन गांवों में अब कमर्शियल, इंडस्टि्रयल विकास को गति मिलेगी।

फिलहाल मास्टर प्लान 2041 में इसको शामिल कर प्लानिंग तैयार की जा रही है। इन इलाकों में आने वाले समय में एक नया शहर विकसित होने की संभावना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation