• Latest
  • Trending

पेटीकोट का नाड़ा टाइट बांधने से महिलाओं में हो रहा ‘साड़ी कैंसर’

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पेटीकोट का नाड़ा टाइट बांधने से महिलाओं में हो रहा ‘साड़ी कैंसर’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। यदि महिलाएं अपनी कमर पर टाइट पेटीकोट बांधती हैं तो उन्हें स्िकन कैंसर का खतरा हो सकता है। यह बात एक रिसर्च में साबित हुई है इसलिए डॉक्टरों ने महिलाओं को हिदायत दी है कि टाइट साड़ी और चूड़ीदार बिल्कुल भी न पहनें। यदि कमर पर लाल निशान और खुजली महसूस हो तो मेडिकल हेल्प लें।

छह गज की साड़ी भला किस महिला को पसंद नहीं होगी। दादी-नानी के जमाने से लेकर आज कॉलेज गोइंग लड़कियां खूबसूरत साड़ियों पर जान लुटाती हैं। मगर क्या आपको पता है कि साड़ी पहनने से भी कैंसर का खतरा पता चला है। यह बात बहुत डराने वाली है क्योंकि घर-घर में साड़ी एक अभिन्न अंग बन चुकी है। एक इंटरव्यू में एचसीजी कैंसर सेंटर, बोरीवली की कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दर्शना राणे ने कहा, ‘साड़ी कैंसर एक दुर्लभ स्थिति है, जो उन महिलाओं को प्रभावित कर सकती है, जो रोज साड़ी पहनती हैं। यह कैंसर शरीर के उस स्थान पर होता है, जहां पर साड़ी बांधी जाती है जो कि कमर के बीच का भाग है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

यह पेटीकोट के टाइट नाड़े के कारण होती है, जो साड़ी को बांधने के लिए कमर पर कसी जाती है। ‘साड़ी कैंसर’ के कारण इसे ‘पेटीकोट कैंसर’ के नाम से भी जाना जाता है।

भारत के डॉक्टरों ने किया रिसर्च
बिहार और महाराष्ट्र के डॉक्टरों द्वारा किए गए एक शोध से पता चला है कि कई भारतीय महिलाएं साड़ी पहनते समय पेटीकोट को बहुत कसकर बांधती हैं। पेटीकोट को कसकर बांधने से त्वचा पर लगातार रगड़ और दबाव बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से कैंसर हो सकता है। डॉक्टरों ने दो वृद्ध महिलाओं के मामलों का जिक्र किया है, जिन्हें त्वचा कैंसर का एक प्रकार, जिसे ‘मार्जोलिन अल्सर’ कहा जाता है, विकसित हो गया। इस रिपोर्ट को हाल ही में बीएमजे केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है।

70 साल की महिला को साड़ी से हुआ कैंसर
पहले मामले में, एक 70 वर्षीय महिला के दाहिने हिस्से में त्वचा पर एक अल्सर विकसित हो गया, जिसमें त्वचा का रंग भी फीका पड़ गया था। पेटीकोट की तंग डोरी ने त्वचा को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाया, जिससे ‘मार्जोलिन अल्सर’ हो गया।

महिला ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि, ‘मैंने दशकों तक खूब कसी साड़ी बांधी, मुझे नहीं पता था कि ये मेरी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। त्वचा में हल्का सा बदलाव हुआ जो धीरे-धीरे दर्दनाक और ठीक न होने वाले अल्सर में बदल गया, बाद में पता चला कि मुझे स्किन कैंसर हुआ है।’ डॉ. दर्शना राणे के अनुसार, ‘जब यह नाड़ा लगातार एक ही स्थान पर कमर पर बांधा जाता है, तो इससे त्वचा में जलन (डर्माटोसिस) होती है, जिससे आगे चलकर अल्सर (घाव) या ‘मार्जोलिन अल्सर’ बन सकते हैं, और बहुत ही दुर्लभ मामलों में, ये घाव कैंसर में बदल सकते हैं।’

ऐसे पहचानें ‘साड़ी कैंसर’ का लक्षण
पेटीकोट का तंग नाड़ा लंबे समय तक जलन पैदा कर सकता है। भारत की गर्मी में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, यह समस्या तेजी से बढ़ सकती है। कसी साड़ी से त्वचा का रंग बदलना या हल्की पपड़ी पड़ना गंभीर लक्षण हो सकते हैं।

डॉ. दर्शना राणे बताती हैं, पेटीकोट का नाड़ा जब गर्म और आर्द्र मौसम में कसकर बांधा जाता है, तो यह पसीना और धूल के जमा होने से जलन और खुजली पैदा कर सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation