• Latest
  • Trending

अब 10वीं के बाद ही ले सकेंगे बीएएमएस में दाखिला

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब 10वीं के बाद ही ले सकेंगे बीएएमएस में दाखिला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। संस्कृत का महत्व किसी से छिपा नहीं है। इसकी महत्ता और बढ़ाने की तैयारी है। अब संस्कृत पढ़कर छात्र डॉक्टर बन सकेंगे। इसके लिए देशभर में 25 आयुर्वेद गुरुकुलम की स्थापना की जाएगी। यह आयुर्वेद गुरुकुलम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होंगे। इसमें सात वर्ष छह महीनों के बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी प्रोग्राम को संचालित किया जाएगा। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अन्य विषयों के साथ संस्कृत की भी पढ़ाई होगी, ताकि आयुर्वेद के मूल स्रोतों को संस्कृत के माध्यम से ही पढ़ाया जा सके। इसमें 10वीं के छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा है कि भारत सरकार ने संस्कृत और आयुर्वेद विद्या के समावेशी उन्नयन के लिए ‘आयुर्वेद गुरुकुलम की स्थापना करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। देशभर में इस नये पाठ्यक्रम के प्रारंभ हो जाने से संस्कृत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई के आरंभिक चरण में ही सुअवसर मिलेगा। साथ ही साथ संस्कृत और आयुर्वेद के संबंधों की पुनः सुदृढ़ करने और ज्ञान के परम्परा को भी प्रशस्त करने का अवसर मिल सकेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

कुलपति ने कहा कि आयुर्वेद विद्या को ब्रिटिश सरकार के ‘फूट डालो और शासन करो’ की कुनीति के अन्तर्गत सर्वथा ओझल करने का षड्यंत्र किया गया था ताकि आयुर्वेद जैसी प्राचीन चिकित्सा विद्या के साथ संस्कृत को भी उपेक्षित किया जा सके। इसका बहुत बड़ा कारण यह भी था कि आयुर्वेदिक की सभी विद्याएं संस्कृत में ही तो मूल रूप में लिखी गयी हैं। कुलपति प्रो वरखेड़ी ने कहा है कि आयुर्वेद गुरुकुलम ्केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संचालित होंगे और इसके लिए नियमानुसार देश भर में परिसरों को खोला जाएगा। साथ ही साथ इनमें अस्पताल के साथ अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं संसाधनों और संरचनाओं की भी व्यवस्था होगी।

विश्वविद्यालय के डीन प्रो मदन मोहन झा ने बताया कि सरकारी नियमानुसार इस कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। कुलसचिव प्रो आरजी मुरली कृष्ण ने कहा है विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भारत सरकार द्वारा दिया गया है। निदेशक योजना प्रो मधुकेश्वर भट का मानना है कि इससे योजना विभाग को और अधिक दूरगामी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अवसर मिलेगा । परीक्षा नियंत्रक प्रो पवन कुमार ने भी कहा कि इससे संस्कृत का भी और विकास होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation