• Latest
  • Trending

अब आया हाईस्पीड कॉरिडोर का जमाना

October 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब आया हाईस्पीड कॉरिडोर का जमाना

10 साल में 40000 किमी का होगा हाईस्पीड कॉरिडोर नेटवर्क

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लॉजिस्टिक लागत को सिंगल डिजिट में लाने में लाने के लिए लेन हाईवे की प्रणाली पुरानी होती जा रही है। इसलिए अब दुनिया के कई देशों की तरह भारत में भी तेज रफ्तार हाईस्पीड कॉरिडोर का निर्माण तेजी से किया जाएगा। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने 50,655 करोड़ रुपये की लागत से देश में 8 नए हाईस्पीड रोड कॉरिडोर बनाने के फैसले को मंजूरी दी है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव का कहना है कि प्रतिवर्ष चार हजार किलोमीटर हाईस्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। यह सिलसिला अगले दस वर्षों तक चलता रहेगा। इससे भारत में दस वर्षों के भीतर हाईस्पीड कॉरिडोर का एक बड़ा नेटवर्क तैयार हो जाएगा। इस प्रणाली से कम समय में अधिक दूरी तय किया जाना संभव हो सकेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

एनएचएआई के चेयरमैन यादव का कहना है कि अब विकास की गति का लक्ष्य ‘विकसित भारत-2047’ के विजन के अनुसार है। लिहाजा अब नेशनल हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एनएचडीपी), सिंगल- डबल, फोर-सिक्स लेन के हाईवे और भारतमाला में हाईवे निर्माण का जमाना नहीं रहा। राजमार्गों पर औसत गति को बढ़ाने के लिए हाईस्पीड कॉरिडोर का जमाना आ गया है।

उन्होंने एक उदाहरण के तौर पर कहा कि भारत में आज एक ट्रक तीन सौ किलोमीटर की प्रतिदिन दूरी तय करता है। उनकी औसत गति 47 किलोमीटर प्रति घंटे होती है और लॉजिस्टिक लागत 14 प्रतिशत है। इसकी तुलना में दुनिया के कई देशों में एक ट्रक सात सौ किलोमीटर प्रतिदिन की यात्रा करते हैं। उनकी औसत गति 90 किलोमीटर प्रतिघंटे होती है और लॉजिस्टिक लागत नौ प्रतिशत आती है। ऐसी स्थिति में दक्षता कैसे आ सकती है। लेन हाईवे के निर्माण से नुकसान होता था। लिहाजा राजमार्गों पर गति बढ़ाने और लागत में दक्षता लाने के लिए हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने का रास्ता अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचागत विकास में सबसे अधिक हिस्सा राजमार्गों का है। इस पर एक लाख 74 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। चूंकि अकेले हाईवे से 50 प्रतिशत यात्री यातायात और 70 प्रतिशत माल ढुलाई के वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए हाईस्पीड कॉरिडोर निर्माण करके दक्षता को हासिल किया जा सकता है।

कहां-कहां बनेंगे 8 कॉरिडोर
6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाईस्पीड कॉरिडोर
4-लेन खड़गपुर – मोरग्राम नेशनल हाईस्पीड कॉरिडोर
6-लेन थराद – दीसा – मेहसाणा – अहमदाबाद राष्ट्रीय हाईस्पीड कॉरिडोर
4-लेन अयोध्या रिंग रोड
रायपुर-रांची नेशनल हाईस्पीड कॉरिडोर के बीच पत्थलगांव और गुमला 4-लेन का सेक्शन
6-लेन कानपुर रिंग रोड
4-लेन उत्तरी गुवाहाटी बाईपास और मौजूदा गुवाहाटी बाईपास का चौड़ीकरण/सुधार
8-लेन एलिवेटेड नासिक फाटा-खेड़ कॉरिडोर, पुणे के पास

इससे आवागमन में समय और ईंन्धन; दोनों की बचत होगी। माल ढुलाई की लागत को सिंगल डिजिट में लाया जा सकता है। इसीलिए हाईस्पीड कॉरिडोर के निर्माण का सिलसिला तेज कर दिया गया है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद, भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। 31 दिसंबर 2022 तक भारत में कुल सड़क नेटवर्क 63.32 लाख किमी था। कुल सड़क नेटवर्क में से राष्ट्रीय राजमार्ग 1,44,955 किमी था और बाकी राज्य सड़कें, जिला सड़कें और गांव की सड़कें हैं।

8 नए राष्ट्रीय हाईस्पीड रोड कॉरिडोर के फायदे
आगरा और ग्वालियर के बीच यात्रा का समय 50 प्रतिशत कम हो जाएगा।
खड़गपुर-मोरेग्राम कॉरिडोर पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व की अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए होगा फायदेमंद।
कानपुर रिंग रोड द्वारा कानपुर के आसपास राजमार्ग नेटवर्क को भीड़भाड़ से मुक्त किया जाएगा।
रायपुर-रांची कॉरिडोर के पूरा होने से झारखंड और छत्तीसगढ़ का विकास बढ़ेगा।
थराद और अहमदाबाद के बीच नया गलियारा गुजरात में हाई स्पीड रोड नेटवर्क को पूरा करने के लिए है जो निर्बाध बंदरगाह कनेक्टिविटी और कम रसद लागत में मदद करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation