• Latest
  • Trending

हरियाणा कैबिनेट में ओबीसी से 5 मंत्री, दलितों को भी सम्मान

October 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा कैबिनेट में ओबीसी से 5 मंत्री, दलितों को भी सम्मान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की राजनीति में भाजपा ने जाट बनाम गैर जाट की लड़ाई के सहारे कांग्रेस को पछाड़ा। इसका असर नए नवेले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में भी देखने को मिल रही है। भाजपा ने 13 सदस्यीय नई कैबिनेट में जातिगत समीकरण और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कोशिश की है। पार्टी के ओबीसी चेहरे सैनी के साथ भाजपा ने दलित, जाट, ब्राह्मण, अहीर, पंजाबी, गुर्जर, बनिया और राजपूत समुदायों से मंत्रियों को शामिल किया है।सात बार के विधायक अनिल विज, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव सिंह (अटेली विधायक) और पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी (तोशाम विधायक) को मंत्री बनाकर हरियाणा के महत्वपूर्ण राजनीतिक खिलाड़ियों, परिवारों और क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पांच ओबीसी मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। नायब सिंह सैनी के अलावा अन्य ओबीसी मंत्रियों में बादशाहपुर विधायक राव नरवीर सिंह, बरवाला के विधायक रणबीर सिंह गंगवा, तिगांव के विधायक राजेश नागर और आरती राव सिंह शामिल हैं। रणबीर सिंह गंगवा कुम्हार समुदाय से हैं। वहीं, आरती और नरवीर अहीर हैं। राजेश नागर गुर्जर हैं। आरती और नरवीर को कैबिनेट में शामिल करने को दक्षिण हरियाणा को अधिक प्रतिनिधित्व देने के भाजपा के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। इस इलाके ने 2014 से पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरियाणा की आबादी का एक चौथाई हिस्सा जाट समुदाय का है। इस समुदाय से भी कैबिनेट में दो मंत्री हैं। श्रुति चौधरी और पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को मंत्री बनाया गया है।

भाजपा को जब जाट ने नकार दिया तो भगवा पार्टी ने सारा ध्यान दलितों को साधने पर लगाया। नरवाना विधायक कृष्ण बेदी और इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार चुनाव जीतने में सफल रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

दलितों को भाजपा ने काफी तरजीह दी है। इसलिए भाजपा ने शपथ ग्रहण के लिए वाल्मीकि जयंती का दिन चुना। सैनी ने शपथ लेने से पहले पंचकूला में वाल्मीकि मंदिर का दौरा किया।

2014 में मनोहर लाल खट्टर के सीएम बनने के बाद से पंजाबी समुदाय, जो भाजपा के लिए एक प्रमुख वोट बैंक रहा है, को भी सात बार के विधायक अनिल विज के रूप में समायोजित किया गया है। उन्हें प्रमुख विभाग मिलने की संभावना है। कैबिनेट में गोहाना विधायक अरविंद शर्मा और पलवल विधायक गौरव गौतम के रूप में दो ब्राह्मण हैं। फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल को कैबिनेट में शामिल करके बनिया समुदाय को भी जगह मिली है। रादौर विधायक श्याम सिंह राणा को कैबिनेट में जगह मिली है, जो कि राजपूत हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation