• Latest
  • Trending

भारत ने अमेरिका को दिया खनिज साझेदारी समझौते का प्रस्ताव

October 25, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ने अमेरिका को दिया खनिज साझेदारी समझौते का प्रस्ताव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका को महत्वपूर्ण खनिज साझेदारी समझौते का प्रस्ताव दिया है। इससे भारत की इलेक्टि्रक वाहन कंपनियों को अमेरिकी बाजार में बड़ा लाभ मिलेगा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि हाल ही अमेरिका यात्रा के दौरान मैंने भारत की ओर से यह मुद्दा उठाया। हालांकि इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच खनिज आपूर्ति बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने महत्वपूर्ण खनिज एमओयू को साझेदारी समझौते में बदलने का सुझाव दिया है। यह मुक्त व्यापार समझौते की दिशा अहम पहल होगी। हालांकि अमेरिका अभी किसी भी देश के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अमेरिका और जापान ने खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अगर भारत और अमेरिका के बीच खनिज साझेदारी हो जाती है तो भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में काफी मदद मिलेगी। अगर खनिज एमओयू साझेदारी समझौते में बदल जाता है तो इसे व्यापार सौदे का दर्जा मिल जाएगा। इससे भारत को इलेक्टि्रक वाहन टैक्स क्रेडिट का लाभ मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान कुछ अमेरिकी कंपनियों ने भारत में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। इसमें एक कंपनी एआई के लिए डाटा सेंटर और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में 10 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश पर विचार कर रही है। इसके अलावा तकनीकी के हस्तांतरण को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा फार्मा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने को लेकर बात हुई। इसके अलावा अमेरिकी कंपनियां बायोसिमिलर और बायो-साइंस जैसे क्षेत्रों में भी निवेश को उत्सुक हैं। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ यूएस-भारत सीईओ फोरम की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। इसमें व्यापार कानूनों को अपराधमुक्त करने, पूंजी के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने, नियामकों को एक-दूसरे से अधिक बार बात करने समेत कई समझौतों को लेकर चर्चा की गई। फोरम का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एच1बी वीजा अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। मैनें कंपनियों को भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा भारत न्यूयॉर्क और सिलिकॉन वैली में निवेश कार्यालय खोलने पर विचार कर रहा है। इसमें इन्वेस्ट इंडिया और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) के प्रतिनिधि होंगे और भारत में निवेश में सहायता करेंगे। यात्रा के दौरान स्वच्छ ऊर्जा पर हरित हाइड्रोजन पर भी चर्चा की गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation