• Latest
  • Trending

सड़क निर्माण को लेकर योगी सरकार की बड़ी प्लानिंग

October 18, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सड़क निर्माण को लेकर योगी सरकार की बड़ी प्लानिंग

धर्मक्षेत्र और अर्थक्षेत्र की संवारी जाएगी कनेक्टिविटी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
संजय द्विवेदी

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के धर्मक्षेत्रों और अर्थक्षेत्रों को संवारने पर विशेष ध्यान दे रही है। इन जगहों की कनेक्टिविटी ठीक करने और उन्हें सड़कों से जोड़ने के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की गई है। जिन धर्मस्थलों पर सालाना पांच लाख से अधिक श्रद्धालु या पर्यटक पहुंचते हैं, उनकी विशेष तौर पर रोड क्नेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।

– पर्यटन की दृष्टि से तय किए गए 12 सर्किट

YOU MAY ALSO LIKE

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से 12 सर्किट तय किए गए हैं। इसमें रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, कृष्ण सर्किट, बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, शक्ति पीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, महाभारत सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, इको पर्यटन सर्किट और शिल्प सर्किट शामिल किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने इनकी कनेक्टिविटी के लिए अलग से कार्ययोजना बनाई है।

32 मार्ग चिह्नित किए गए
योजना के तहत उन धर्मस्थलों या पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दी जा रही है जो किसी राष्ट्रीय या राज्य हाइवे से नहीं जुड़े हैं। इन धर्मस्थलों को संपर्क मार्ग के जरिए हाइवे से कनेक्ट किया जाएगा। जहां सड़कें संकरी हैं, उनका चौड़ीकरण भी होगा। पहले प्राथमिकता उन मार्गों को दी जा रही है जिनके चौड़ीकरण या निर्माण में भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं है। मार्गों के चयन के लिए पीडब्ल्यूडी ने धर्मार्थ कार्य विभाग से प्रस्ताव मांगा था।
एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 19 मार्गों के लिए कार्ययोजना मिली है जिस पर लगभग 577 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे चरण में 13 सड़कों के लिए 462 करोड़ की कार्ययोजना मिली है। इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस तरह अब तक 1039 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर काम आगे बढ़ाया गया है।

फोर लेन से जुड़ेंगे औद्योगिक क्लस्टर
आस्था के साथ प्रदेश का अर्थ पथ भी सुगम हो इस पर भी सरकार का ध्यान है। इसलिए औद्योगिक पार्क सहित अन्य इंडस्टि्रयल एरिया की कनेक्टिविटी को अलग से अजेंडे में रखा गया है। इसमें उन मार्गों का ही चयन किया जाता है जिसके लिए औद्योगिक विभाग प्रस्ताव भेजता है। इसके तहत सभी महत्वपूर्ण औद्योगिक क्लस्टर को फोर लेने से जोड़ा जाएगा। वहीं, एमएसएमई विभाग के अंतर्गत छोटी इकाइयों को बढ़ाने के लिए प्लेज पार्क बनाए जा रहे हैं।

यहां तक पहुंचने के लिए भी कम से कम दो लेन की कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। जहां निजी छोटे उद्योग या एकल इकाइयां हैं, उन तक भी एक या डेढ़ लेन की सड़क के जरिए पहुंच मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पिछड़े क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों को इसमें विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation