• Latest
  • Trending

अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर नहीं कर सकेंगे सफर, कड़ा कदम उठाने जा रही सरकार

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर नहीं कर सकेंगे सफर, कड़ा कदम उठाने जा रही सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर सफर करना आसान नहीं होगा। उत्तर प्रदेश सरकार सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने वाली है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे लोगों का जीवन बचाया जा सके।
बता दें कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सफर करने की वजह से कई जानें जा चुकी हैं जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हाल ही में चार अक्टूबर को एक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 10 मजदूरों की मौत हो गयी थी। ये हादसा मिर्जापुर में हुआ था, जब सभी मजदूर वाराणसी जा रहे थे। इसके अलावा भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

जल्द बुलाई जाएगी बैठक
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “हम जल्द ही यात्री परिवहन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे।’’ दयाशंकर सिंह ने बताया, ‘‘ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नियमों को सख्ती से लागू करना और साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच आवश्यक जागरूकता पैदा करना, जो आवागमन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों को प्राथमिकता देते हैं, संभवतः इसलिए क्योंकि वे इसे सस्ता और आसानी से सुलभ विकल्प मानते हैं।”

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

व्यवसाय/कृषि कार्य पर प्रतिबंध नहीं
बता दें कि नियमों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोगों को सामान्य या निजी यात्रा पर ले जाने की परमिशन नहीं है। व्यावसायिक या कृषि कार्य के लिए किसी परियोजना स्थल या खेत पर जाने के लिये ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल किया जा सकता है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने माना कि इन नियमों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसपर सख्त रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “हमारा इरादा लोगों में जागरूकता पैदा करना है कि भले ही उन्हें लगे कि ट्रैक्टर ट्रॉलियां एक आसान और सुरक्षित विकल्प हैं लेकिन जीवन से ज्यादा कीमती कुछ नहीं हो सकता। हम देखेंगे कि इस तरह के जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर लगाने से कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। साथ ही हम सख्त प्रवर्तन के लिए आगे बढ़ेंगे और इसके लिए हम जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे।”

हो चुके हैं कई हादसे
दरअसल, मिर्जापुर हादसे के अलावा फरवरी में भी यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 23 लोगों की एक हादसे में मौत हो गई थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर 2023 में हाथरस में एक हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अप्रैल में शाहजहांपुर में एक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में हुए हादसे में आगरा में 26 लोगों की जान चली गई थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation