• Latest
  • Trending

भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप लॉन्च

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप लॉन्च

टीओईएफएल ने नेशनल एलुमनी यूनियन से मिलाया हाथ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप काफी ज्यादा मददगार साबित होती हैं, क्योंकि इनसे आर्थिक बोझ काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसी कड़ी में द एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस-टीओईएफएल ने ‘नेशनल इंडियन स्टूडेंट एंड एलुमनी यूनियन’ के साथ मिलकर भारतीयों के लिए स्कॉलरशिप का एलान किया है। भारतीय छात्रों के लिए लॉन्च की गई स्कॉलरशिप का नाम ‘यूके-इंडिया टीओईएफएल स्कॉलरशिप’ है। यूएस मिशन ने 2.5 लाख एडिशनल वीज़ा अप्वाइंटमेंट को मंजूरी दी है।

इस स्कॉलरशिप को भारतीय छात्रों के टीओईएफएल स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। कुल मिलाकर 10 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने वाले हर एक उम्मीदवार को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप की टोटल अमाउंट 25 लाख रुपये है। ‘यूके-इंडिया टीओईएफएल स्कॉलरशिप’ उन भारतीय छात्रों को दी जाएगी, जो ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस तरह भारतीय छात्रों के पास ब्रिटेन में पढ़ने का सुनहरा मौका है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया
आईडीपी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ‘यूके-इंडिया टीओईएफएल स्कॉलरशिप’ पाने के लिए छात्रों को कुछ शर्तें भी पूरी करनी होंगी। सबसे पहले आवेदक को टीओईएफएल एग्जाम में 150 में से कम से कम 75 स्कोर होने चाहिए। दूसरा आवेदक का ब्रिटेन की वार्विक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए चुना जाना जरूरी है। ये स्कॉलरशिप 2024 के ऑटम/फॉल इनटेक से शुरू हो रहे कोर्सेज के लिए है।

जिन छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी, उन्हें अपनी पढ़ाई के दौरान टीओईएफएल स्टूडेंट एम्बेसडर बनना होगा। इसका मतलब है कि आपको टीओईएफएल के बारे में लोगों को बताना होगा, उनके कार्यक्रमों में शामिल होना होगा, ब्लॉग लिखने होंगे, वीडियो बनाकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करना होगा और दूसरे देशों के छात्रों से मिलना-जुलना होगा।

कैसे करना है स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई?
स्टूडेंट्स को idp.com पर जाकर अपनी ETS ID सब्मिट करनी होगी, जिससे एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत हो जाएगी। एजिलिबिलिटी चेक: ईटीएस आईडी देने के बाद, जिन छात्रों के 75 या उससे ज्यादा अंक होंगे, उन्हें अपनी 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट देनी होगी। साथ ही उन्हें 500 शब्दों का एक निबंध भी लिखना होगा, जिसका विषय है ‘क्रिएटिंग ए सोशल इंपैक्ट विद ए यूके बेस्ड एजुकेशन ” इस निबंध में आपको यह बताना होगा कि इंग्लैंड में पढ़ाई करके आप समाज के लिए क्या करेंगे। इसके अलावा, आपको अपनी उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देनी होगी।

मूल्यांकन प्रक्रिया : जमा किए गए निबंध और सभी पर्सनल और अकेडमिक डिटेल्स को चेक किया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वे एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया का पालन कर रहे हों।

सेलेक्शन नोटिफिकेशन : ईटीएस इंडिया के जरिए 10 छात्रों का सेलेक्शन किया जाएगा, जिनकी जानकारी उन्हें मिल जाएगी।
यह स्कॉलरशिप आपकी पढ़ाई का खर्च उठाने में मदद करेगी। इससे आप अपनी ट्यूशन फीस, किताबें, रहने-खाने का खर्च और आने-जाने का खर्च उठा सकेंगे। स्कॉलरशिप के लिए चुनाव नेशनल इंडियन स्टूडेंट एंड एल्यूमिनी यूनियन’ और वार्विक यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों की एक समिति द्वारा किया जाएगा। अगर आपको इस स्कॉलरशिप के बारे में और जानकारी चाहिए या फिर आवेदन करना है, तो आप आईडीपी और वार्विक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation