• Latest
  • Trending

60 हजार एकड़ बेकार नमक भूमि लीज पर देगी सरकार

October 18, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

60 हजार एकड़ बेकार नमक भूमि लीज पर देगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर में खाली और बेकार पड़ी करीब 60,000 एकड़ नमक की जमीनों को लेकर अपनी नीति में संशोधन किया है। सरकार की नई नीति के मुताबिक अब इन जमीनों का उपयोग राष्ट्रीय विकास परियोजनाओं जैसे सस्ती आवासीय योजनाएं, इंडस्टि्रयल प्रोजेक्ट्स और जैव विविधता संरक्षण के लिए किया जा सकेगा।

99 साल की लीज पर होगी जमीन
नई नीति के तहत नमक की इन जमीनों को 99 साल की लीज पर दिया जाएगा। राज्य सरकारों को इन जमीनों को स्लम पुनर्विकास, कमजोर वर्गों के लिए आवास और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए उप-लीज पर देने की अनुमति होगी. लीज के समय ही जमीन के इस्तेमाल को तय किया जाएगा और बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा. फाइनेंशिल एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों के अनुसार इन जमीनों को आसान शर्तों पर विभिन्न परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

YOU MAY ALSO LIKE

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

कौन कर सकेगा जमीन का अधिग्रहण?
यह जमीन केवल केंद्र सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों , राज्य सरकारों और राज्य पीएसई को ही दी जाएगी। निजी कंपनियां केवल उन जमीनों को खरीद सकती हैं जो किसी विवाद या कानूनी प्रक्रिया में हैं और जहां सरकारी संस्थाएं इसे लेने से मना कर दें. ऐसी विवादित जमीनों की नीलामी की जाएगी।

जमीन पर मिलेगी विशेष छूट
नई नीति के मुताबिक, कई परियोजनाओं के लिए जमीनें अब सर्किल रेट या राज्य द्वारा निर्धारित मूल्य के आधे पर उपलब्ध होंगी. जैसे कि बंदरगाह, औद्योगिक परियोजनाएं, नवीकरणीय ऊर्जा और इको-टूरिज्म के लिए जमीन 50 प्रतिशत कीमत पर दी जाएगी। वहीं, मछली पालन, समुद्री कृषि और कृषि नवाचार परियोजनाओं के लिए यह दर 25 प्रतिशत होगी। इसी तरह, स्लम पुनर्विकास, सरकारी योजनाओं के तहत सस्ते आवास, स्कूल, और अन्य सामाजिक ढांचे के लिए भी यह जमीन 25 प्रतिशत कीमत पर मिलेगी। सड़क, हाईवे, पुल और सीवेज प्लांट जैसी सार्वजनिक उपयोग की संरचनाओं के लिए जमीन सिर्फ 10 प्रतिशत सर्किल रेट पर मिलेगी।

विवादित जमीनों पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी, और अगर कोई खरीदार नहीं मिलता, तो इसे निजी कंपनियों के लिए नीलाम किया जाएगा।

नमक उत्पादन में गुजरात सबसे आगे
सरकार के पास करीब 59,793 एकड़ नमक की जमीनें हैं, जिनमें से 5,000 एकड़ मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में स्थित हैं हालांकि ये जमीनें व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। भारत के कुल नमक उत्पादन का 82 प्रतिशत समुद्री नमक है जिसमें गुजरात 85.8प्रतिशत का योगदान करता है उसके बाद तमिलनाडु (6.47प्रतिशत) और राजस्थान (6.35प्रतिशत) हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation