• Latest
  • Trending
Bombay High Court

गिराई जाएंगी अग्रवाल नगरी की 41 अवैध इमारतें

October 11, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गिराई जाएंगी अग्रवाल नगरी की 41 अवैध इमारतें

- हाई कोर्ट ने दिया ढहाने का आदेश, तीन हजार परिवारों को नोटिस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2024
in the blitz
0
Bombay High Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

नालासोपारा। नालासोपारा के अग्रवाल नगरी स्थित डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट के लिए आरक्षित जमीन बनी विवादित 41 अवैध इमारतों में रहने वाले लगभग तीन हजार परिवारों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाई कोर्ट के इमारतें तोड़ने के आदेश के बाद यहां के निवासी घर बचाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं से भी राहत मिलती नजर नहीं दिख रही है। महानगर पालिका आयुक्त अनिल कुमार पवार ने 30 सितंबर तक कार्रवाई पर रोक लगाई थी। अब फिर से मनपा ने उन्हें जल्द से जल्द घर खाली करने का नोटिस जारी किया है।

फिलहाल, किराए पर रहने वाले लोग घरों को खाली कर पलायन करने लगे हैं। हालांकि, जो खुद के घर में रह रहे हैं, वे डरे हुए हैं। अगर वे घर खाली करते हैं, तो उनकी जिंदगीभर की कमाई से खरीदा आशियाना आंखों के सामने टूट जाएगा। इधर, मनपा का कहना है कि 2 दिन के अंदर बिजली विभाग को पत्र देकर इमारतों की बिजली-पानी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

डंपिंग ग्राउंड के लिए थी जमीन
नालासोपारा (पूर्व) अग्रवाल, वसंत नगरी स्थित सर्वे 22 से 30 तक काफी बड़ा भूखंड था। इसे वसई-विरार मनपा ने डंपिंग ग्राउंड के लिए आरक्षित किया था। आस-पास बस्ती बसने के बाद यहां से डंपिंग रिजर्वेशन हटाकर एसटीपी प्लांट के लिए आरक्षित कर दिया गया। इस भूखंड से सटकर कुछ जमीन अजय शर्मा के नाम पर थी।

ऐसे बिकती गई जमीन और हुए कब्जे
2006 से पहले इस जमीन पर बहुजन विकास आघाडी के पूर्व नगरसेवक सीताराम गुप्ता और उनके भतीजे अरुण गुप्ता ने अवैध इमारतें बनानी शुरू कीं। 2010-12 तक यहां चार-चार मंजिला 41 इमारतें खड़ी हो गईं। सीताराम ने सभी इमारतों के फ्लैट बेच दिए। आरोप है कि इन अवैध इमारतों को बनाने में तत्कालीन सिडको और मनपा के अधिकारियों का पूरा संरक्षण मिला।
कुछ साल पहले अजय ने अपनी जमीन पर हुए अतिक्रमण की मनपा में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जमीन मालिक ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद सीताराम और अरुण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया और दोनों को जेल हुई।

हर जगह लगा चुके हैं गुहार
हाई कोर्ट ने हाल में महानगरपालिका को सभी इमारतों को तोड़ने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट मनपा से मांगी है। मॉनसून से पहले मनपा ने यहां रह रहे लगभग तीन हजार फ्लैट धारकों को नोटिस देना शुरू किया। इससे लोग घबराने लगे। घर बचाने के लिए रहिवासी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोग सीएम एकनाथ शिंदे के पास भी गए। हर जगह से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। हालांकि, मनपा आयुक्त अनिल कुमार ने कहा था कि बारिश में किसी को बेघर नहीं किया जाएगा।

इसलिए 30 सितंबर तक कार्रवाई न किए जाने का आश्वासन दिया गया।
अब मनपा ने वहां पर नोटिस बोर्ड लगा दिया है कि जल्द से जल्द फ्लैट खाली किए जाएं। इसके बाद से लोगों की नींद हराम है। दो दिन पहले कुछ लोग आजाद मैदान में भी विरोध प्रदर्शन करने गए। साथ ही, सांसद सुप्रिया सुले से मुलाकात की। सुले ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कार्रवाई रोकी जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि रहिवासियों की एक टीम सुप्रीम कोर्ट में स्टे लेने के लिए गई है। इधर, मनपा के प्रभाग-डी के सहायक आयुक्त मोहन संखे ने बताया कि उन्हें फिर से नोटिस देने का काम शुरू किया है। बिजली-पानी आपूर्ति बंद की जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation