• Latest
  • Trending

ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

October 4, 2024
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

- ऐसा करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत और रूस की साझा उपक्रम कंपनी – ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बीते दिनों अग्निवीरों के लिए कंपनी में नौकरी में आरक्षण की घोषणा गई है । ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी भी बन गई है। कंपनी का कहना है कि हम टेक्निकल और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन की कम से कम 15 प्रतिशत वेकेंसी में अग्निवीरों की भर्ती करने के लिए तैयार हैं। प्रशासनिक और सिक्योरिटी रोल में 50 प्रतिशत वेकेंसी इनके लिए रिजर्व होंगी।

कॉन्ट्रैक्ट से परे भी अग्निवीरों को शामिल करने को तैयार
भारत के लिए सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल बनाने वाली यह कंपनी नियमित कॉन्ट्रैक्ट से परे भी अग्निवीरों को शामिल करने के लिए तैयार है। इसमें उन्हें आउटसोर्सिंग अनुबंधों में भी शामिल किया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

अपनी वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए आरक्षित करें
यह कंपनी अपने इंडस्ट्री भागीदारों को भी प्रोत्साहित कर रही है कि वे ब्रह्मोस एयरोस्पेस की आवश्यकताओं से जुड़ी भूमिकाओं में अपने वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए आरक्षित करें।

200 से अधिक इंडस्ट्री भागीदारों को किया जाएगा प्रोत्साहित
ब्रह्मोस के 200 से अधिक इंडस्ट्री भागीदारों को अग्निवीरों को अवसर प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 2022 में शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत, युवा अग्निवीरों को सेनाओं में चार साल के लिए भर्ती किया जा रहा है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और एमडी अतुल दिनकर राणे ने बताया कि अग्निवीरों की भर्ती से हमें अतिरिक्त ट्रेनिंग पर खर्च नहीं करना पड़ेगा।

ब्रह्मोस मिसाइल
ब्रह्मोस भारत की तीनों सेनाओं यानी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की सेवा में शामिल एक तेज गति की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो ‘दागो और भूल जाओ’ के सिद्धांत पर युद्ध की स्थिति में दुश्मनों को निशाना बना सकती है। इसकी तेज गति के कारण दुश्मन देश का इससे बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी के नाम को मिलाकर ‘ब्रह्मोस’ रखा गया है।

बिहार लोक सेवा आयोग की सीसीई परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू कर दी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर है। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,957 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक आवेदक 18 अक्टूबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें। नोटिफिकेशन के अनुसार पहले इन पदों की संख्या 1,929 थी, जो बाद में बढ़ा दी गई।

आइए अब आपको 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 में निकले पदों के बारे में जानकारी देते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी/वरिष्ठ उप कलेक्टर (बिहार प्रशासनिक सेवा) के 200 पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) के 136 पद, सहायक राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) के 168 पद, विभिन्न विभागों के 174 पद, ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग) के 393 पद, राजस्व पदाधिकारी (बिहार राजस्व सेवा) के 287 पद, आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा) के 233 पद, प्रखंड अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग) के 125 पद, विभिन्न विभागों के 213 पद और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 28 पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्यता एवं आवेदन फीस
आपके पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन पत्र जमा करते समय, आपको 200 रुपये का बायोमेट्रिक शुल्क और आवेदन शुल्क देना होगा।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों और बिहार की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों और विकलांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 150 रुपये है।

कैसे अप्लाई करें
सबसे पहले आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा।

अगर आप पहले से रजिस्टर हैं और आपके पास आयोग के साथ ओटीआर प्रोफाइल है, तो आपको लॉग इन करना होगा।

बीपीएससी लॉग इन करने के बाद आपको परीक्षा का नाम चुनना होगा और फिर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और भुगतान करना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation