• Latest
  • Trending

पीएम मोदी ने दी महाराष्ट्र को करोड़ों की सौगात

October 4, 2024
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने दी महाराष्ट्र को करोड़ों की सौगात

सोलापुर एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो के पहले चरण (फेज-1) और अपग्रेडेड सोलापुर एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया।

इसके अलावा उन्होंने भिडेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला रखी। इससे पहले पीएम मोदी को 26 सितंबर को 11 हजार 200 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करना था। पुणे और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पीएम मोदी ने महाराष्ट्र का अपना दौरा रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि ये परियोजनाएं महाराष्ट्र के विकास के नए अध्याय की साक्षी बन रही है।

जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन

इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन परियोजनाओं से शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए ‘जीवन को आसान’ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना (फेज-1) के पूरा होने पर कहा कि अब इस मार्ग पर मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। भूमिगत खंड (अंडरग्राउंड सेक्शन) की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है।

YOU MAY ALSO LIKE

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

पुणे मेट्रो फेज-1 की आधारशिला रखी
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने स्वारगेट-कात्रज एक्सटेंशन ऑफ पुणे मेट्रो फेज-1 की आधारशिला भी रखी। इसकी लागत लगभग 2,955 करोड़ रुपये होगी। यह 5.46 किमी लंबा दक्षिणी विस्तार पूरी तरह से अंडरग्राउंड है और इसमें मार्केट यार्ड, पद्मावती और कात्रज (कटराज) तीन स्टेशन होंगे।

– परियोजनाएं बन रहीं महाराष्ट्र के विकास के नए अध्याय की साक्षी
– बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र देश को किया समर्पित
– जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो का शुभारंभ
– परियोजनाओं पर 11200 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों के लिए शिक्षा के द्वार खोले
पुणे के भिड़ेवाड़ा में क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी से पहले सामाजिक परिस्थितियां ऐसी थीं कि गरीबों के साथ भेदभाव किया जाता था। ऐसे में लड़कियों के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत कठिन था। सावित्रीबाई फुले उन प्रतिष्ठित लोगों में से थीं जिन्होंने लड़कियों के लिए शिक्षा के द्वार खोले।

सोलापुर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
इसके अलावा पीएम मोदी ने सोलापुर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया। इससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे सोलापुर पर्यटकों, व्यापारिक यात्रियों और निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना लगभग 4.1 लाख यात्रियों की सेवा के लिए पुनर्निर्मित किया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation