• Latest
  • Trending

सीमेंटेड बनेगा ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला सर्विस रोड

October 4, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीमेंटेड बनेगा ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला सर्विस रोड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। ईस्टर्न एक्सप्रेस और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे तक पहुंचने वाले सर्विस रोड को बीएमसी सीमेंटेड बनाएगी। इससे मुंबई के विभिन्न हिस्सों से दोनों एक्सप्रेस हाइवे तक वाहनों के जरिए पहुंचने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। साथ ही, हाईवे के स्लिप रोड और जंक्शन को भी सीमेंटेड बनाया जाएगा। इस पर बीएमसी कुल 1600 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह कार्य 3 साल के भीतर पूरा किया जाएगा। वहीं, संबंधित ठेकेदार अगले 10 साल तक इसकी मरम्मत और देखभाल करेगा। बीएमसी रोड डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि इसको लेकर लंबे समय से नागरिकों की शिकायत थी।

लोगों का कहना था कि मुंबई के विभिन्न हिस्सों से दोनों एक्सप्रेस-वे तक सर्विस रोड के ज़रिए पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। इसलिए दोनों एक्सप्रेस हाइवे के दोनों तरफ के सर्विस रोड को सीमेंटेड किया जाएगा। सर्विस रोड सीमेंटेड होने से लोग आसानी से ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे तक पहुंच सकेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

विक्रोली, घाटकोपर, भांडुप और मुलुंड जुड़ता है
ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे मुंबई में सफर करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। 23.55 किमी लंबा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पूर्वी उपनगरों से गुजरता है। यह एक्सप्रेस हाइवे मुंबई में सायन से शुरू होकर विक्रोली, घाटकोपर, भांडुप और मुलुंड को जोड़ता है। यह हाइवे सायन-पनवेल एक्सप्रेस हाइवे और सांताक्रुज, चेंबूर रोड ईस्टर्न फ्री-वे से भी कनेक्ट है। वहीं वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे मुंबई के पश्चिमी उपनगरों को जोड़ता है। इस एक्सप्रेस हाइवे की लंबाई लगभग 24 किमी है। यह एक्सप्रेस माहिम से शुरू होकर बांद्रा, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली, बोरीवली होते हुए दहिसर को जोड़ता है। यह एक्सप्रेस हाइवे मुंबई के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है।

स्लिप रोड और जंक्शन भी होंगे सीमेंटेड
दोनों एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करने के लिए सर्विस रोड को सीमेंटेड करने के साथ ही स्लिप रोड (हाइवे पर जो ब्रिज हैं, उनके नीचे के हिस्से) को भी बीएमसी सीमेंटेड बनाएगी। अधिकारी के अनुसार ब्रिज के नीचे अक्सर हाइवे पर सड़क खराब हो जाती है। सीमेंटेड करने से यह समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही, हाईवे पर जो जंक्शन हैं, वहां असफाल्ट का इस्तेमाल किया गया है, इससे गाड़ियों के फिसलने का डर रहता है। इसलिए बीएमसी ने दोनों हाइवे के जंक्शन को सीमेंटेड करने का फ़ैसला किया है।

– 1600 करोड़ होंगे खर्च
– तीन साल में पूरा होगा काम, ठेकेदार 10 साल तक करवाएंगे मेंटेनेंस

बता दें कि मुंबई में 2050 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने का काम प्रगति पर है। वहीं बीएमसी ने ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे का समय-समय पर मरम्मत करती है।

एमएमआरडीए ने दो साल पहले दोनों एक्सप्रेस हाइवे को मरम्मत और देखभाल के लिए बीएमसी को सौंप दिया है।

क्यों है बीएमसी का सर्विस रोड पर फोकस?
मुंबई में सड़कों पर गड्ढों के लिए बीएमसी को काफी आलोचना झेलनी पड़ती है। जबकि सर्विस रोड की हालत और खराब होती है। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को सैकड़ों सर्विस रोड कनेक्ट करते हैं। इसकी खराब हलात की वजह से बीएमसी को अक्सर शिकायत सुननी पड़ती है। बीएमसी ऐसे सर्विस रोड की अब तक अनदेखी ही करती रही है। अब बीएमसी ने इसका इलाज खोज लिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation