• Latest
  • Trending

खुशखबरी! बढ़ेंगी एमबीबीएस की 75000 सीटें

September 27, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खुशखबरी! बढ़ेंगी एमबीबीएस की 75000 सीटें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में अगले पांच वर्षों में 75000 मेडिकल सीटों के इजाफे का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने पिछले चार वर्षों में मेडिकल की यूजी और पीजी की सीटों में 25 हजार का इजाफा किया है। तय समय सीमा से एक वर्ष पहले ही एमबीबीएस सीटों की संख्या एक लाख से ज्यादा करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए अगले पांच वर्षो में मेडिकल की मौजूदा सीटें हर वर्ष 15 हजार बढ़ाने का लक्ष्य दिया है, जिसे पूरा किया जा रहा है।

इस साल बढ़ चुकीं 12 हजार सीटें
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा का कहना है कि इस वर्ष अभी तक मेडिकल की सीटों में 12 हजार का इजाफा किया जा चुका है और जल्द ही 15 हजार के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। एमबीबीएस और सुपर स्पेशियलिटी पीजी कोर्सेज की कुल संख्या बढ़ाई गई है। मेडिकल कॉलेजों में बेड्स की संख्या भी बढ़ेगी। हर वर्ष नए मेडिकल कॉलेज बनते हैं और साथ ही एमबीबीएस व पीजी कोर्सेज की सीटें बढ़ाने की मांग भी होती है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

लगातार बढ़ रही एमबीबीएस कोर्स की मांग
नीट यूजी परीक्षा के लिए इस बार रिकॉर्ड 24.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे और एमबीबीएस कोर्सेज की मांग लगातार बढ़ रही है। एनएमसी की यूजी मेडिकल एजुकेशन बोर्ड की प्रेजिडेंट डॉ. अरूणा वी. वानिकर का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत एनएमसी द्वारा एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी की जा रही है। साथ ही मेडिकल एजुकेशन की क्वॉलिटी में भी सुधार हो, इसको ध्यान में रखते हुए ही रेगुलेशंस तैयार किए जा रहे हैं। अब देश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जब एमबीबीएस की सीटें ज्यादा होंगी तो दूर-दराज के क्षेत्रों में भी छात्रों को फायदा होगा।

भारत में मेडिकल कॉलेजों की संख्या
मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2023-24 में 706 थी, जो 2024-25 में बढ़कर 766 हो गई है। 2013-14 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2024-25 में 766 हो गई है। ये 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी अवधि के दौरान 379 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में देश में 766 (423 सरकारी व 343 प्राइवेट) मेडिकल कॉलेज हैं।

भारत में एमबीबीएस सीटों की संख्या
2023-24 में एमबीबीएस की सीटें 1,08,940 थी, जो 2024-25 में 1,15,812 हो गई हैं। देश में 2013-14 में 51,348 मेडिकल सीटें थीं और पिछले 10 वर्षों में इनमें 64,464 यानी 125 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में पीजी मेडिकल सीटें
2023-24 में मेडिकल पीजी सीट्स 69,024 से बढ़कर 2024-25 में 73,111 हो गई हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation