• Latest
  • Trending

आदिवासी बहुल गांवों में एक हजार होम स्टे का होगा निर्माण

September 27, 2024
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आदिवासी बहुल गांवों में एक हजार होम स्टे का होगा निर्माण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना को मंजूरी दी है। इस योजना पर 79156 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना का मकसद आदिवासियों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान करना है और इस मद में केंद्र 56333 करोड़ रुपये और राज्य सरकारें 22823 करोड़ रुपये खर्च करेंगी।

आदिवासी बहुल इलाकों और आकांक्षी जिलों में प्राथमिकता के आधार पर इस योजना को लागू किया जायेगा। इसके तहत देश के 63 हजार गांवों के 5 करोड़ आदिवासी लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। यह योजना देश के 549 जिलों और 2740 ब्लॉक में लागू की जाएगी। योजना में केंद्र सरकार के 17 मंत्रालय 25 तरह के काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने का काम करेंगे। इस अभियान के तहत कवर किए गए आदिवासी गांवों की पीएम गति शक्ति पोर्टल के तहत मैपिंग होगी और कमियों को दूर करने के लिए तय विभाग जरूरी कदम उठायेंगे। साथ ही गांवों की वित्तीय और भौतिक उन्नति की भी समीक्षा होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जायेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

आदिवासी गांवों में पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
योजना के तहत ट्राइबल होम स्टे-स्वदेश दर्शन को लागू किया जाएगा और यह काम पर्यटन मंत्रालय करेगा। स्वदेश दर्शन के तहत एक हजार होम स्टे को मंत्रालय बढ़ावा देगा ताकि आदिवासी समुदाय को वैकल्पिक आजीविका का साधन मुहैया कराया जा सके। पर्यटन की संभावना वाले गांवों में 5-10 होम स्टे सुविधा का विकास करने में पर्यटन मंत्रालय मदद करेगा। ऐसे हर आवास के निर्माण के लिए सरकार पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी और घरों के पुनर्निर्माण के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार देश में आदिवासी समुदाय की आबादी 10.45 करोड़ है और देश में 705 आदिवासी समुदाय हैं। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम योजना के तहत आदिवासी बहुल गांवों में सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका को बेहतर बनाने का काम किया जायेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation